9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorized'बड़का' जहाज ने डाला मुंद्रा पोर्ट पर लंगर, फुटबॉल के 4 मैदानों...

‘बड़का’ जहाज ने डाला मुंद्रा पोर्ट पर लंगर, फुटबॉल के 4 मैदानों जितनी तो है इसकी लंबाई!

Published on

भारत में कंटेनर का सबसे बड़ा बंदरगाह तो मुंबई का न्हावा शेवा बंदरगाह है। लेकिन इस बंदरगाह के बर्थ की इतनी गहराई नहीं है कि वहां बड़े कंटेनर जहाज आ सके। इसलिए ऐसे बड़े कंटेनर जहाज सिंगापुर या श्रीलंका के ट्रांसशिपमेंट हब पर जाते हैं। वहां से छोटे जहाज में कंटेनर भर कर भारत लाए जाते हैं। लेकिन पहली बार भारत के मुंद्रा बंदरगाह पर इतने बड़े जहाज ने लंगर डाला है।

भारत के शिपिंग इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर
भारत के किसी बंदरगाह के लिए ही नहीं बल्कि पूरी इंडियन शिपिंग इंडस्ट्री के लिए यह गौरव की बात है कि MSC Anna ने यहां लंगर डाला है। यह जहाज दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों में शामिल मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (Mediterranean Shipping Company (MSC)का है। इस जहाज ने बीते 26 मई को मुंद्रा बंदरगाह पर लंगर डाला। इसके साथ ही यह घटना भारतीय शिपिंग इंडस्ट्री के इतिहास में दर्ज हो गई।

क्या है एमएससी अन्ना की विशेषता
एमएससी अन्ना एक प्रभावशाली जहाज है, जो अल्ट्रा लार्ज कंटेनर वेसल (Ultra Large Container Vessels (ULCVs) श्रेणी का है। शिपिंग कारोबार में 14,501 टीईयू twenty-foot equivalent units (TEU) या इससे अधिक क्षमता वाले कंटेनर शिप को यूएलसीवी कहा जाता है। इस श्रेणी के जहाज दुनिया के चुनिंदा बंदरगाह पर ही लंगर डालते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस जहाज की बर्थिंग के लिए 15.2 मीटर या इससे ज्यादा ड्राफ्ट चाहिए होता है।

फुटबॉल के चार मैदान जितनी लंबाई
इस जहाज की कुल लंबाई 399.98 मीटर है जो कि फुटबॉल के करीब चार मैदानों जितनी है। इस जहाज पर एक बार में 19,200 टीईयू (बीस फुट समतुल्य इकाइयां) कंटेनर लादे जा सकते हैं। पहली बार किसी भारतीय बंदरगाह पर इतना बड़ा जहाज आया है। इसका अराइवल ड्राफ्ट 16.3 मीटर है, जिसे केवल अदानी पोर्ट्स, मुंद्रा में ही लाया जा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत में कोई भी अन्य बंदरगाह गहरे-ड्राफ्ट जहाज को खड़ा करने में सक्षम नहीं है।

इससे पहले भी आया था एक यूएलवीवी
इससे पहले जुलाई 2023 में भी अदानी पोर्ट्स, मुंद्रा ने दुनिया के सबसे लंबे कंटेनर जहाजों में से एक, एमवी एमएससी हैम्बर्ग (MV MSC Hamburg) को बर्थ करके एक रिकॉर्ड बनाया। इस जहाज की की कुल लंबाई 399 मीटर और क्षमता 16,652 टीईयू है। इसने दुनिया के सबसे बड़े जहाजों को संभालने की बंदरगाह की क्षमता का प्रदर्शन किया और एमएससी अन्ना के आगमन के लिए मंच तैयार किया।

कितन बड़ा है मुंद्रा बंदरगाह
अदानी पोर्ट्स, मुंद्रा को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। बताया जाता है कि इस बंदरगाह पर विश्व स्तरीय सुविधाएं जुटाई गई हैं। यह बंदरगाह 35,000 एकड़ में फैला है। इस समय यह भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बंदरगाह बन गया है, जो डीप ड्राफ्ट और सभी मौसम में काम करने की सुविधाओं से लैस है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...