15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedदेश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की बल्ले-बल्ले, आ गई ये बड़ी...

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की बल्ले-बल्ले, आ गई ये बड़ी रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (Jan-March) के नतीजों का ऐलान कर दिया है. बैंक ने जो आंकड़े पेश किए हैं, वो जबरदस्त मुनाफा दर्शाते हैं. SBI के नेट प्रॉफिट में जनवरी-मार्च तिमाही में शानदार 83.18 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है. इसके मुताबिक, बैंक को 16,694.41 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.

बीते साल के मुकाबले इतनी बढ़त
एक साल पहले की समान अवधि में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट 9,113.53 करोड़ रुपये रहा था. SBI की ब्याज से होने वाली आय में जबरदस्त इजाफा हुआ है. दरअसल, कर्ज महंगा होने से बैंकों को ये फायदा हुआ है. बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) चौथी तिमाही में उछलकर 40,392 करोड़ रुपये दर्ज की गई है. इसमें 29.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. एक साल पहले की समान अवधि में यह 31,197 करोड़ रुपये रही थी.

बैंक के एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार
SBI का चौथी तिमाही में बैंक का परिचालन मुनाफा 24.87 फीसदी बढ़कर 24,621 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा बैंक की एसेट क्वालिटी में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है. चौथी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए (NPA) 7.5 फीसदी गिरकर 90,927.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछली तिमाही में 98,347 करोड़ रुपये था. तिमाही आधार पर बैंक के शुद्ध एनपीए की बात करें तो यह 8.6 फीसदी गिरकर 21,466.6 करोड़ रुपये रह गया. इसमें करीब 2000 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

शानदार नतीजों के बाद डिविडेंड का ऐलान
चौथी तिमाही में इन शानदार नतीजों के चलते बैंक बोर्ड ने अपने निवेशकों को 11.20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है. बैंक की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, 14 जून 2023 को शेयरधारकों के खातों में ये डिविडेंड के रकम को क्रेडिट कर दी जाएगी. डिविडेंड वारंट, भुगतान की तारीख से पहले ही भेज दिया जाएगा. एसबीआई की ओर से की गई एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबकि, वित्त वर्ष 2023 के लिए एसबीआई बैंक का शुद्ध मुनाफा (Net Profit of Sbi Bank) 50,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार करते हुए 50,232 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस तरह इसमें साल दर साल 58.58 फीसदी का उछाल आया है.

एसबीआई के शेयरों में गिरावट
बैंक के इन शानदार नतीजों का असर इसके शेयरों पर नजर नहीं आया और शेयर बाजार में कारोबार के अंत में SBI Stock गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बैंक के शेयर 1.79 फीसगी या 9.95 रुपये की गिरावट के शात 576.35 रुपये पर बंद हुए. इस बीच शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) टूटकर बंद हुए. एक ओर जहां सेंसेक्स मामूली 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 61,431.74 के लेवल पर, जबकि निफ्टी 0.28 फीसदी फिसलकर 18,129.95 के लेवल पर क्लोज हुआ.

 

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...