13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedबॉस हो तो मुकेश अंबानी जैसा, रिलायंस के कर्मचारी को तोहफे में...

बॉस हो तो मुकेश अंबानी जैसा, रिलायंस के कर्मचारी को तोहफे में दिया ₹1500 करोड़ का 22 मंजिला घर

Published on

नई दिल्ली

रिलायंस इंडस्ट्रीके चेयरमैर और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी सिर्फ बड़ा बैंक बैलेंस ही नहीं रखते बल्कि उनका दिल भी काफी बड़ा है। अपने कर्मचारियों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहने वाले मुकेश अंबानी ने हाल ही अपने एक पुराने एंप्लॉय के लिए 1500 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। सालों से रिलायंस के लिए काम कर रहे मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने 22 मंजिला इमारत तोहफे में दिया है। अंबानी के राइट हैंड कहलाने वाले मनोज मोदी शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के साथ हैं। वो ना केवल रिलायंस के कर्मचारी है बल्कि मुकेश अंबानी के दोस्त भी है।

​कौन हैं मनोज मोदी
मनोज मोदी को लोग अंबानी के सबसे करीबी कर्मचारियों के तौर पर जानते हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड कहा जाता है। रिलायंस के सभी सौदों की सफलता के पीछे उनका हाथ होता है। सालों से वो बिना थके कंपनी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि उनके बच्चे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी मनोज मोदी की हर कही बात मानते हैं। उनके काम का सम्मान करते हुए अब अंबानी परिवार ने उन्हें बेशकीमती तोहफा दिया है। मुकेश अंबानी ने अपने पुराने कर्मचारी और दोस्त के लिए मुंबई के पॉश इलाके में 22 मंजिला इमारत खरीदी है।

​22 मंजिला इमारत किया गिफ्ट​
अंबानी परिवार ने मनोज मोदी के लिए मुंबई के नेरियन सी रोड में 22 मंजिला इमारत खरीदी है। इस प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा है। आपको बता दें कि नेपियन सी रोड मुंबई का पॉश इलाका है। यहां प्रॉपर्टी के रेट्स 45100 रुपये से लेकर 70600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक है। इस इमारत की कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 1.7 लाख वर्ग फुट एरिया में ये बिल्डिंग बनी है।

​मुकेश अंबानी के राइट हैंड
मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का राइट हैंड कहा जाता है। अंबानी और मोदी दोनों क्लासमेट रहे हैं। दोनों ने एक साथ यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस में काम करना शुरू किया, उन्होंने मनोज को भी अपने साथ बुला लिया। साल 1980 से ही मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज में साथ जुड़े हैं। ना केवल कारोबार में बल्कि अंबानी परिवार में भी उनकी काफी इज्जत है। खुद मुकेश अंबानी उनकी कही बातों को गौर से सुनते हैं। अंबानी परिवार के बच्चों के लिए वो मेंटर के तौर पर काम करते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि रिलायंस की सफलता के पीछे उनका दिमाग है। रिलायंस में उन्हें MM कहकर बुलाया जाता है।

​सीईओ जितनी पावर
मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के पद पर हैं। वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मौजूद नहीं है। कंपनी ने उनकी खूब चलती है। वह हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला टेलीकॉम बिजनस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसे तमाम प्रोजेक्ट से जुड़े रहते हैं। उनके पास कंपनी से सीईओ जितना पावर है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...