18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedधाकड़ ग्रोथ के लिए रहिए तैयार, 8% तक पहुंचने के आसार, मुख्य...

धाकड़ ग्रोथ के लिए रहिए तैयार, 8% तक पहुंचने के आसार, मुख्य आर्थिक सलाहकार ने किया इशारा

Published on

नई दिल्ली

वित्त वर्ष 2023-24 में इकनॉमिक ग्रोथ 8 फीसदी तक पहुंचने के आसार हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने यह संभावना जाहिर की है। उन्‍होंने कहा है कि 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष की तीन तिमाहियों में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके आधार पर वित्त वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी ग्रोथ रेट आठ फीसदी तक पहुंचने की काफी संभावना है। भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दिसंबर 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी बढ़ा। दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.6 फीसदी रही। जबकि पहली तिमाही में यह 7.8 फीसदी थी।

मुख्‍य आर्थ‍िक सलाहकार ने क्‍या कहा?
नागेश्‍वरन यहां एनसीएईआर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे थे। उन्‍होंने कहा, ‘आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 7.8 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। अगर आप पहली तीन तिमाहियों में ग्रोथ की रफ्तार को देखें तो स्पष्ट रूप से जीडीपी रेट आठ फीसदी तक पहुंचने की संभावना काफी अधिक है।’

भारतीय र‍िजर्व बैंक का अनुमान क्‍या?
यह 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 7.5 फीसदी वृद्धि के अनुमान से अधिक है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान 6.8 फीसदी है। लेकिन, भारतीय रिजर्व बैंक को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सात फीसदी जीडीपी ग्रोथ की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2024-25 से आगे की ग्रोथ के बारे में उन्होंने कहा कि भारत की वृद्धि दर 6.5 से 7 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। कारण है कि पिछले दशक की तुलना में इस दशक में मुख्य अंतर वित्तीय और कॉरपोरेट क्षेत्र में गैर-वित्तीय क्षेत्र की बैलेंस शीट की मजबूती से है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...