11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedबंगाली सिंगर ने राजेश रोशन पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा-...

बंगाली सिंगर ने राजेश रोशन पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- उन्होंने अपना हाथ मेरी स्कर्ट के अंदर डाल दिया था

Published on

बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने जो कुछ कहा, उस पर अभी तक ऋतिक रोशन के चाचा का कोई जवाब नहीं आया है। 10 दिसंबर, 2024 को सामने आई बातचीत में सिंगर ने डायरेक्टर के साथ काम करने के अनुभव बताए हैं।

सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में बताया कि राजेश रोशन ने उन्हें मुंबई के सांताक्रूज स्थित अपने घर पर इन्वाइट किया था। ‘जब मैं बॉम्बे में रहती थी तो उन्होंने मुझे सांताक्रूज क्रूज में मिलने के लिए बुलाया था। मैं उनके घर गई। वहां बैठी। वह भी वहां बेठै थे। हर जगह पियानो रखे थे और दूसरे म्यूजिकल इक्विपमेंट्स रखे थे।’

राजेश रोशन आ रहे थे सिंगर के करीब
लग्नजीता के मुताबिक, इस समय राजेश रोशन ने उनसे कुछ बजाने के लिए कहा, जिससे वह उनकी आवाज सुन सकें। इसके बाद उन्होंने सिंगर को अपना आईपैड दिया, और यूट्यूब पर खुद गाना खोजने के लिए कहा। जब वह टाइप कर रही थीं, तो उन्होंने देखा की राजेश रोशन उनके करीब आ रहे थे।

राजेश रोशन ने सिंगर की स्कर्ट में डाला हाथ
लग्नजीता ने बताया, ‘फस समय मैंने स्कर्ट पहनी हुई थी। जब मैं टाइफ कर रही थी तो मैंने देखा कि वह धीरे-धीरे मेरे करीब आ रहे थे। वह मेरे करीब आपेत रहे और मैंने सोचा कि चलो देखते हैं वह कितना आगे आते हैं। बिना किसी देरी के, आप यकीन नहीं करेंगे, कैमरे पर ये कहना भी अजीब है, लेकिन उन्होंने अपना हाथ मेरी स्कर्ट के अंदर डाल दिया। बिना किसी संकोच के। मैं उठकर बाहर चली गई।’

लग्नजीता पर राजेश रोशन की हरकत का नहीं हुआ असर
हालांकि लग्नजीता ने कहा कि इस घटना का उन पर कोई खास असर नहीं पड़ा, ‘इससे मुझ पर कभी कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा। मैंने इस बारे में ज्यादा शोर नहीं मचाया क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनकी गलती थी कि उन्होंने ऐसा बर्ताव किया। मेरे लिए कोई परेशानी की बात नहीं थी।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...