11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedBGMI Game का सामने आया चीन कनेक्शन! लग सकता है बैन, भारत...

BGMI Game का सामने आया चीन कनेक्शन! लग सकता है बैन, भारत सरकार सख्त

Published on

साइबर क्राइम को लेकर भारत सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसमें डेटा लीक रोकना भी एक बड़ा मुद्दा है। यही वजह है कि कुछ समय पहले सरकार की तरफ से कुछ गेमिंग ऐप्स को बैन कर दिया गया था। अब BGMI को लेकर ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय एजेंसियों को डर है कि गेम की तरफ से जो डेटा लिया जा रहा है वो भारतीय सुरक्षा के लिए खतरा न बन जाए। इसके अलावा इससे साइबर अटैक्स का भी डर लग रहा है।

रिपोर्ट की मानें तो भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एजेंसियों की तरफ से ऐसा फैसला किया गया है और ये एजेंसी लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इस एजेंसियों ने सुझाव दिया है कि हमें इन ऐप्स को डिस्कंटीन्यू कर देना चाहिए। रिपोर्ट में इसको लेकर साफ कारण तो नहीं बताया गया है। हालांकि इससे पहले पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर का भारत में आने का मामला भी कुछ-कुछ इससे मिलता-जुलता ही था।

गेम का सर्वर अमेरिका स्थित है, लेकिन भारतीय एजेंसियों को डर है कि इसकी मदद से वह डेटा को किसी अन्य देश में मौजूद सर्वर को भी ये डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके बाद वह साइबर-अटैक के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे देश की सुरक्षा के साथ कंप्रोमाइज करना भी हो सकता है। एजेंसियों ने कहा कि गेम की तरफ से जैसे डेटा लिया जा रहा है, वह संदेह उत्पन्न करता है। क्योंकि इसका इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य के लिए भी हो सकता है।

BGMI Game पर सरकार सख्त-
एजेंसी में कहा गया है कि इस डेटा का इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य के लिए भी किया जा सकता है। यही वजह है कि जैसे डेटा लिया जा रहा है वह संदेह पैदा करता है। इससे साइबर अटैक का भी खतरा बना रहता है। विदेश मंत्रालय की तरफ से इस मामले की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को दी गई है। ऐप में कई अन्य समस्या भी पाई गई हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि चीन स्थित सर्वर से डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से बात की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...