8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized19 साल के बेटे की मौत से टूटा 'भाभी जी घर पर...

19 साल के बेटे की मौत से टूटा ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्टर, शेयर की पोस्ट

Published on

टेलीविजन इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. टीवी के चर्चित शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे का निधन हो गया है. जीतू गुप्ता के बेटे का नाम आयुष था और वो सिर्फ 19 साल के थे. अपने जवान बेटे को खोने से एक्टर गहरे सदमे में हैं.

नहीं रहे जीतू गुप्ता के बेटे
जीतू गुप्ता के बेटे के निधन की दुखद खबर को कॉमेडियन सुनील पाल ने साझा किया है. दरअसल, जीतू गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने बेटे आयुष की तस्वीर शेयर करके फैंस संग उनके निधन की खबर शेयर की. इसके बाद जीतू गुप्ता की दुखद पोस्ट को सुनील पाल ने भी अपने फेसबुक पेज पर री-शेयर करके फैंस को बताया कि जीतू गुप्ता के बेटे अब हमारे बीच नहीं रहे हैं.

सुनील पाल ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- RIP, भाभी जी घर पर हैं के एक्टर, मेरे भाई जीतू के सुपुत्र आयुष ( 19 साल) नहीं रहे. सुनील पाल ने अपने कैप्शन के साथ रोने वाली इमोजी भी बनाई है, जिससे साफ जाहिर है कि वो अपने दोस्त के बेटे की मौत से काफी दुखी हैं.

कैसे हुई जीतू गुप्ता के बेटे की मौत?
एक्टर जीतू गुप्ता ने एक दिन पहले अस्पताल से अपने बेटे की तस्वीर शेयर करके अपने दिल का हाल बयां किया था. तस्वीर में आयुष अस्पताल के बेड पर दिखे थे. एक्टर ने आयुष की ये तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उनके बेटे की हालत काफी गंभीर है और वो किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं.

एक्टर ने लिखा था- “बेटे आयुष के बारे में पोस्ट पढ़ने के बाद आप सब की लगातार कॉल्स, उसका हाल पूछने के लिए आ रही हैं, लेकिन आप लोगों से हाथ जोड़कर 🙏अनुरोध है सिर्फ अपने आशीर्वाद और भगवान से प्रार्थना करें, क्योंकि इस वक्त उसकी हालत बहुत सीरियस है, मैं बिल्कुल बात करने की स्थिति में नहीं हूं और संभव नहीं है कि इतने सारे कॉल……’

बेटे की मौत से टूटे एक्टर
दुख की बात ये है कि जीतू गुप्ता ने अपने बेटे को हमेशा के लिए खो दिया है. बेटे की मौत से एक्टर बुरी तरह टूट गए हैं. उनकी फैमिली पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है. एक जवान बेटे को खोने से बड़ा गम भला और क्या हो सकता है.

जीतू गुप्ता की बात करें तो वो भाभी जी घर पर हैं सीरियल में डॉक्टर का किरदार निभाते दिखते हैं. इस शो से उन्हें खास पहचान और नाम मिला है. वे खुद भी अपने पुराने इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है. खैर, इस मुश्किल वक्त में हम जीतू गुप्ता से यही कहेंगे कि वो अपनी हिम्मत बनाए रखें.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...