6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorized'ओपेनहाइमर' से हटाया जाएगा 'भगवद गीता' और 'इंटीमेट सीन' वाला हिस्‍सा, CBFC...

‘ओपेनहाइमर’ से हटाया जाएगा ‘भगवद गीता’ और ‘इंटीमेट सीन’ वाला हिस्‍सा, CBFC पर भड़के अनुराग ठाकुर!

Published on

क्रिस्‍टोफर नोलन की फिल्‍म ‘ओपेनहाइमर’ जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका कर रही है, वहीं इस फिल्‍म में भगवद गीता से जुड़ा विवाद भी गहराता जा रहा है। अब खबर है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हॉलीवुड की इस‍ फिल्‍म में ‘आपत्तिजनक’ दृश्यों को लेकर सोमवार को सेंसर बोर्ड से नाराजगी जाहिर करते हुए नए निर्देश दिए हैं। ‘एनडीटीवी’ ने सूत्रों ने हवाले से खबर दी है कि अनुराग ठाकुर ने फिल्म के उस एक सीन पर आपत्त‍ि जताई है, जिसमें एक महिला सेक्‍स सीन के दौरान हिंदू धार्मिक ग्रंथ भगवद गीता का पाठ करती हुई दिखाई देती है। केंद्रीय मंत्री ने सेंसर बोर्ड से सख्‍त लहजे में पूछा है कि आख‍िर इस सीन को पर्दे पर रिलीज के लिए कैसे पास कर दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री ने सेंसर बोर्ड से पूछा है कि आख‍िर Oppenheimer के इस सीन को फिल्‍टर क्‍यों नहीं किया गया? यही नहीं, इसके साथ ही उन्‍होंने इस सीन पर तत्‍काल एक्‍शन लेते हुए इसे फिल्म से हटाने के लिए कहा है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में यह भी गया है कि Anurag Thakur की नाराजगी इस हद तक है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जल्‍द ही कोई कार्रवाई भी हो सकती है।

इधर विरोध, उधर तीन दिन में ‘ओपेनहाइमर’ ने कमाए 48.75 करोड़
Christopher Nolan की यह फिल्‍म दुनिया के सबसे पहले परमाणु बम बनाने वाले भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक है। शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्‍म को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। सिर्फ भारत में इस फिल्‍म ने तीन दिनों में 48.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 1430 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। हालांकि, भारतीय दर्शकों का एक वर्ग सोशल मीडिया पर भी फिल्‍म के ख‍िलाफ अभ‍ियान छेड़े हुए है। कुछ हिंदू संगठन भी इस विरोध में शामिल हैं और उन्‍होंने ‘ओपेनहाइमर’ को हिंदुत्‍व पर हमला बताया है।

सूचना आयुक्‍त ने भी सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल
इससे पहले शनिवार को भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने ट्विटर पर ‘सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन’ की ओर से जारी बयान भी शेयर किया था। उन्‍होंने ल‍िखा, ‘हर कोई हैरान है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इस सीन के साथ फिल्म को रिलीज की मंजूरी कैसे दे दी।’

सेंसर बोर्ड के अध‍िकारियों पर कार्रवाई की मांग
फिल्म के एक सीन में दिखाया गया है कि एक महिला अपने पुरुष साथी के साथ सेक्‍स कर रही है और वह जोर-जोर से भगवद् गीता पढ़ती है। ‘सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन’ की ओर से जारी बयान में सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाया। इसमें कहा गया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा इसकी त्‍तकाल जांच की जानी चाहिए और इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...