10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorized'नाटू नाटू' को मिला ऑस्कर तो भारती सिंह के बेटे गोला ने...

‘नाटू नाटू’ को मिला ऑस्कर तो भारती सिंह के बेटे गोला ने किया डांस, अब वीडियो वायरल

Published on

एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ गाने ने 13 मार्च को गर्दा उड़ा दिया। भारत में तो इस गाने की गूंज सुनाई दे ही रही थी। विदेश में भी इसने डंका बजा दिया और ऑस्कर अपने नाम कर लिया। इस जीत से चारों तरफ खुशी का माहौल छाया हुआ है। हर कोई इस गाने पर थिरक रहा है। भारती सिंह के बेटे गोला ने भी इस गाने की धुन पर अपनी कमर मटकाई है। वीडियो कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो बेहद क्यूट है।

भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे गोला को जन्म दिया था। आने वाली 3 तारीख को ये एक साल का हो जाएगा। जैसे-जैसे ये बड़ा हो रहा है इसकी क्यूटनेस बढ़ती जा रही है। साथ ही लोगों का प्यार भी इसके लिए दोगुना हो रहा है। अब जब जूनियर एनटीआर और रामचरण के ‘नाटू नाटू’ गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटगरी में ऑस्कर मिला तो गोला ने भी अपना हुनर दिखा दिया।

भारती सिंह के बेटे का डांस
भारती सिंह ने गोला की मस्ती भरा वीडियो शेयर किया और उसमें Naatu Naatu Song को बैकग्राउंड में लगा दिया। जैसे-जैसे धुन तेज और धीमे हो रही है, उसी के हिसाब से गोला के हाथ-पांव चल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह इसी गाने पर परफॉर्म कर रहा है जबकि ऐसा नहीं है। अब इसी को शेय करते हुए भारती ने लिखा- जैसे ही गोले को पता चला कि The Elephant whisperers और RRR को ऑस्कर मिला.. खुश ही हो गया।

लोगों का आया रिएक्शन
अब गोले का ये वीडियो देखने के बाद राजीव अदातिया, जरीन खान, केन फर्न्स, अर्चना अपानिया समेत अन्य ने बेटे की क्यूटनेस की तारीफ की। इसके अलावा फैन्स भी अपना दिल हार बैठे। एक यूजर ने लिखा- ये बीट पर ही डांस कर रहा है। एक ने लिखा- यार ये इतना क्यूट क्यों है। एक ने लिखा- वाह गोले। एक ने कहा- माशाअल्लाह क्यूटनेस ओवरलोडेड।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...