9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedमुश्किल में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, तलाक के बाद पत्नी ने मांगा...

मुश्किल में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, तलाक के बाद पत्नी ने मांगा खर्च, मिला नोटिस

Published on

भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर पवन सिंह मुश्किल में पड़ गए हैं. पवन को बलिया जिले की स्थानिय अदालत ने पेश होने के निर्देश दिए हैं. पत्नी ज्योति सिंह के लगाए आरोपों के खिलाफ पवन सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए 5 नवंबर की तारीख दी गई है. ज्योति ने पवन से भरण-पोषण की मांग करते हुए अदालत में अर्जी दी थी.

पवन सिंह को मिला नोटिस
ज्योति ने 22 अप्रैल को बलिया जिले की फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी. अर्जी में पवन सिंह के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत भरण-पोषण के लिए एक मुकदमा दायर किया था. ज्योति के वकील पीयूष सिंह ने बताया कि फैमिली कोर्ट की जज रागिनी सिंह ने पवन को 5 नवंबर को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है. इससे पहले जज रागिनी सिंह ने पवन सिंह को बीते 2 जून को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन किसी कारण से वो कोर्ट में नहीं पहुंच पाए.

कई बार टाल चुके हैं पेशी
मामले को देखते हुए जज ने पवन को इसके बाद 7 जुलाई और 1 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया. लेकिन उन बीते दिनों भी पवन सिंह कोर्ट के नोटिस के बावजूद जज के सामने पेश नहीं हुए. अब ये चौथी बार है जब उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं. इस पूरे मामले पर पवन सिंह की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता है. वो ना सिर्फ बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं, बल्कि सिंगर, म्यूजिक कम्पोजर, स्टेज पर्फॉर्मर और पॉपुलर मीडिया पर्सनैलिटी में गिने जाते हैं. पवन अपनी भोजपुरी फिल्मों और गाने के लिए सबसे ज्यादा फेमस हैं. ज्योति पवन सिंह की दूसरी पत्नी है. इससे पहले 2014 में उनकी शादी प्रिया कुमारी से हुई थी.

पवन की निजी जिंदगी को लेकर कई बार विवाद छिड़ चुके हैं. उनकी पहली पत्नी प्रिया ने सुसाइड कर लिया था. ज्योति पवन की दूसरी पत्नी हैं. दोनों की शादी 6 मार्च 2018 को बलिया के ड्ढ़ी मोहल्ले के एक होटल में हुई थी. ज्योति के पिता नाम रामबाबु सिंह है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...