10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedहैकर्स का बड़ा अटैक, 1 हजार करोड़ पासवर्ड हुए लीक, Obama Care...

हैकर्स का बड़ा अटैक, 1 हजार करोड़ पासवर्ड हुए लीक, Obama Care के नाम पर फ्रॉड

Published on

नई दिल्ली ,

साइबर सिक्योरिटी को लेकर अक्सर सरकार लोगों को सावधान रहने को कहती है. अब साइबर हैकर्स ने एक बड़ा हमला किया है और करीब 1 हजार करोड़ पासवर्ड लीक हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक का मामला हो सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Obama Care नाम के हैकर्स ने 995 करोड़ पासवर्ड लीक कर दिए हैं. वहीं, Rockyou2024 की रिपोर्ट में दावा किया है कि पूरी दुनिया में सिंगल स्तर पर इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड को लीक किया है. इसमें कई पासवर्ड सेलिब्रिटी आदि के भी मौजूद हैं.

ObamaCare नाम किया ये इस्तेमाल
साइबर न्यूज डॉट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ObamaCare नाम के एक यूजर्स ने एक फाइल को पोस्ट किया. इस फाइल का नाम rockyou2024.txt है. इस फाइल में डेटा मौजूद है. Rockyou2024 में कई सेलिब्रिटी की डिटेल्स, उनका अकाउंट का अनऑथराइज्ड एक्सेस लेने के बाद लिया गया है.

इससे पहले भी डेटा लीक कर चुका है ये ग्रुप
Rockyou2024 ने पहली बार डेटा लीक नहीं किया है. रिपोर्ट में बताया कि इससे पहले भी करीब 8.4 बिलियन प्लेन टेक्स्ट पासवर्ड को हैकर्स ने लीक किया था. कई एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि वह साइबर सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम और कानून को फॉलो करें और साइबर खबरों से खुद का बचाव करें.

कैसे रखें खुद को सेफ
हैकर्स द्वारा पोस्ट की इस फाइल में भारतीय शामिल हैं या नहीं, अभी उसके बारे में कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है. इससे बचाव के लिए जरूरी है कि तुरंत अपने अकाउंट का पासवर्ड रिसेट कर लें. साथ ही एक स्ट्रांग पासवर्ड का इस्तेमाल करें. इसके साथ लॉगइन के लिए मल्टी फेक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें. सभी वेबसाइट के लिए अलग-अलग पासवर्ड आदि का इस्तेमाल करें. एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल सभी जगह ना करें.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...