11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedचीन का बड़ा कारनामा! बनाई ऐसी बैटरी, सिंगल चार्ज में 50 साल...

चीन का बड़ा कारनामा! बनाई ऐसी बैटरी, सिंगल चार्ज में 50 साल चलेंगे Phone

Published on

चीन ने एक बड़ा कारनामा किया है, जिससे स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा बदलाव आ सकता है। जी हां, क्या आपने कल्पना की है कि आपके फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 50 साल तक चल सकती है? यह सुनने में साइंस फिक्शन फिल्म का सीन लगेगा। लेकिन ऐसा वास्तव में हो चुका है। दरअसल चीन ने एक खास तरह की बैटरी बनाई है, जिसे मोबाइल फोन और ड्रोन में लगाया जा सकेगा। यह बैटरी सिंगल चार्ज में करीब 50 साल तक चलेगी।

सिक्के जितना होगा साइज
The Independent की रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग बेस्ड Betavolt ने एक न्यूक्लियर बैटरी बनाई है। यह बैटरी खास है, क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि न्यूक्लियर बैटरी काफी बड़ी होती है। लेकिन betavolt की बनाई गई न्यूक्लियर बैटरी एक सिक्के के साइज जितनी है, जिसे किसी भी स्मार्टफोन में लगाया जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में स्मार्टफोन काफी लाइटवेट और बेहद स्लिम हो सकते हैं। बता दें कि यह पहली बैटरी होगी, जो एटॉमिक एनर्जी से चलेगी।

क्या होगा खास?

  1. इस नेक्स्ड जनरेशन बैटरी को चीन में टेस्ट कर लिया गया है और जल्द ही कॉमर्शियल प्रोडक्ट जैसे फोन और ड्रोन के लिए न्यूक्लियर बैटरी का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।
  2. इस बैटरी का इस्तेमाल एयरोस्पेस, एआई उपकरण, मेडिकल उपकरण और माइक्रोफोन के साथ एडवांस्ड सेंसर और छोटे ड्रोन और माइक्रो रोबोट में किया जा सकेगा।
  3. एक्सपर्ट का मानना है कि इस नए इनोवेशन से चीन ग्लोबल लेवल पर टेक्नोलॉजी के मामले में लीडिंग पोजिशन हासिल कर सकता है।
  4. अगर बैटरी के वास्तविक साइज की बात करें, तो यह 15 x15x5 मिलीमीटर में आएगी।
    यह बैटरी 3 वॉट पर 100 माइक्रोवॉट पावर जनरेट करेगी। साल 2025 तक इसका पावर आउटपुट 1 वॉट करने का लक्ष्य रखा गया है।
  5. Betavolt कंपनी का कहना है कि इस बैटीर के रेडिएशन से इंसानों के शरीर पर कोई बुरा असर नहीं होगी। इसकी मदद से मेडिकल डिवाइस जैसे पेसमेकर बनाया जा सकेगा।
  6. इस बैटरी में आग पकड़ने या फिर धमाके की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है। यह बैटरी माइनस 60 से लेकर 120 डिग्री सेल्सियस तापमान पर काम करेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...