26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedबिहार: रेल में सफर के साथ स्वाद का अनूठा संगम, इन 4...

बिहार: रेल में सफर के साथ स्वाद का अनूठा संगम, इन 4 स्टेशनों पर 20 रुपये में मिलेगा लजीज भोजन

Published on

पटना

दानापुर रेल मंडल के चार रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब केवल 20 रुपये की कीमत में खाना मिलेगा। इस नए योजना का मुख्य उद्देश्य सामान्य कोच के यात्रियों को रियायती दर पर भोजन का आनंद उठाना है। रेलवे बोर्ड की ओर से एक आदेश के तहत, देश के 64 रेलवे स्टेशनों पर खाने के लिए विशेष काउंटर खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दानापुर रेल मंडल के चार स्टेशनों का चयन किया गया है, जिसमें बक्सर भी शामिल है।

इस स्कीम के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर रियायती भोजन का विकल्प यात्रियों को उपलब्ध होगा, जो बजट फ्रेंडली और सुविधाजनक होगा। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान खाने की चिंता कम होगी और उन्हें आराम से सामान्य रेट पर भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

इन स्टेशनों पर खोले जाएंगे 20 रुपये में भोजन वाले काउंटर
बक्सर के अलावा बख्तियारपुर, मोकामा और किउल में भी ऐसे काउंटर खोले जाएंगे। रेलवे ने बताया कि शुरू में ये काउंटर छह महीने के लिए प्रायोगिक रूप से खुलेंगे। काउंटर को प्लेटफार्म पर उसी जगह खोला जाएगा, जहां ट्रेनों के सामान्य कोच खड़े होते हैं। इसका अर्थ है कि ये काउंटर प्लेटफार्म के अगले या पिछले छोर पर खुलेंगे, ताकि यात्री ट्रेनों के रुकने पर आसानी से खाना खरीद सकें।

सस्ती दर पर पानी की बोतल
रेलवे बोर्ड ने कहा कि इन काउंटरों पर 20 रुपये में सात पूड़ी 175 ग्राम, 150 ग्राम आलू की सब्जी और अचार मिलेगा। 50 रुपये देकर आप राजमा या छोले के साथ चावल, खिचड़ी, छोले-भटूरे, पाव भाजी, मसला डोसा खरीद सकते हैं। इस काउंटर पर सस्ती दर पर पानी की बोतल भी मिल जाएगी। अभी इसके लिए स्थान और संस्था चुनना शेष है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...