30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedबिजरजॉय इफेक्ट: इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस लागू, किसी भी नेटवर्क पर फ्री...

बिजरजॉय इफेक्ट: इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस लागू, किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और डेटा

Published on

बिपरजॉय तूफान के मद्देनजर सभी टेलीकॉम कंपनियां एकजुट हो गई है। इस मुश्किल घड़ी में जियो, एयरटेल समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों ने मिलकर बड़ा फैसला लिया है। इन सभी कंपनियों ने मोबाइल यूजर्स के लिए इंट्रा सर्किल रोमिंग की सर्विस शुरू कर दी है। यह सर्विस गुजरात में लागू की गई है।

क्या है इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस
आमतौर पर आप जिस कंपनी का सिम इस्तेमाल करते हैं, उसी कंपनी के नेटवर्क से कॉलिंग कर सकते हैं। अगर आपके एरिया में उस कंपनी का नेटवर्क मौजूद नहीं होता है, तो आप कॉलिंग या डेटा की सुविधा का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। इसी दिक्कत को खत्म करने के लिए इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस शुरू की गई है।

क्या होगा फायदा
साधारण शब्दों में समझें, तो जब कोई ऑपरेटर के नेटवर्क को दूसरे ऑपरेटर के साथ शेयर करता, तो उसे इंट्रा सर्किल रोमिंग कहा जाता है। मतलब आप किसी भी नेटवर्क का चुनाव करके कॉलिंग और डेटा का लुत्फ उठा पाएंगे। अगर आपका जियो का सिम है और नेटवर्क नहीं आ रहे हैं, तो आप एयरटेल या किसी दूसरी टेलीकॉम कंपनी ने नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे। आमतौर पर इसे रोमिंग नाम दिया जाता है। टेलीकॉम कंपनियां इस सर्विस के लिए एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं। लेकिन बिपरजॉय तूफान की वजह से इसे फ्री कर दिया गया है।

17 जून तक लागू है ऑफर
टेलीकॉम कंपनियों ने तूफान के मद्देनजर इंट्रा सर्किल रोमिंग की सर्विस की सुविधा 17 जून तक लागू करने का ऐलान किया है। मौसम विभाग की मानें, तो बिपरजॉय तूफान 15 जून यानी आज गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तट से टकराएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...