10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedBJP बहुमत से 32 सीट दूर, हर सीट ने कराया 1 लाख...

BJP बहुमत से 32 सीट दूर, हर सीट ने कराया 1 लाख करोड़ का नुकसान… जानिए क्या है गणित

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी, बहुमत और शेयर बाजार… ये तीन शब्द लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से सुर्खियों में हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को लेकर एग्जिट पोल के जो अनुमान लगाए गए थे, उसके मुताबिक चुनावी नतीजे नहीं आए और इसका असर शेयर बाजार में सुनामी के रूप में दिखाई दिया था. इसमें खास बात जो सामने आई वो ये थी कि जितनी सीटों से बीजेपी स्पष्ट बहुमत पाने से चूकी, उतना ही शेयर बाजार में निवेश करने वालों ने पैसा गंवा दिया.

32 सीट से चूके… 32 लाख करोड़ डूबे!
सबसे पहले बात कर लेते हैं मंगलावर को सामने आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बारे में, तो बता दें कि 2024 के Lok Sabha Election में PM Modi के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीटें हासिल हुए हैं. वहीं अन्य के खाते में 17 सीटें आई हैं. एग्जिट पोलों (Exit Polls) में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ 361-401 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया था. लेकिन, BJP बहुमत से 32 सीट दूर रह गई. खास बात ये है कि बीजेपी को अनुमान के मुताबिक सीटें न मिलने की वजह से शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के बीच निवेशकों के भी करीब 32 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.

चुनाव नतीजे आते ही भरभराकर टूटा था बाजार
Election Result Day पर शेयर बाजार खुलने के साथ ही गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था और सुबह 9.15 बजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1700 अंक की गिरावट के साथ ओपन हुआ था. इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी इंडेक्स ने भी बाजार खुलने के साथ ही 600 अंकों का गोता लगा दिया था. इसके बाद जैसे-जैसे चुनावी नतीजे आने तेज हुए, Stock Market की गिरावट भी तेज होती गई. दोपहर 12 बजे तक तो सेंसेक्स 6000 अंक से ज्यादा बिखर गया था, जबकि निफ्टी में गिरावट बढ़कर 1900 अंक तक पहुंच गई थी. हालांकि, मार्केट में कारोबार खत्म होते-होते इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली और अंत में Sensex 4389.73 अंक या 5.74 फीसदी गिरकर 72,079.05 पर बंद हुआ और निफ्टी में 1379.40 या 5.93 फीसदी टूटकर 21,884.50 के लेवल पर क्लोज हुआ था.

मंगलवार को इतना घट गया BSE MCap
शेयर मार्केट में आई इस बड़ी गिरावट के चलते मंगलवार को क्लोजिंग के समय बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन अपने पिछले बंद 426 लाख करोड़ रुपये से कम होकर करीब 395 लाख करोड़ रुपये के आस-पास आ गया. इस हिसाब से देखें तो शेयर बाजार में पैसे लगाने वाले निवेशकों को एक दिन में ही 31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा या करीब 32 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है.

क्या बीजेपी की हर सीट पर निवेशकों को इतना घाटा?
ऐसे में अगर बीजेपी को स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी सीटों को शेयर बाजार निवेशकों को हुए घाटे से जोड़कर देखें, तो BJP की हर एक सीट की कमी पर Share Market Investors को 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. यानी एक सीट की कीमत 1 लाख करोड़! हालांकि, बुधवार को शेयर बाजार मंगलवार की गिरावट से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है. हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद खबर लिखे जाने तक दोपहर 1.30 बजे पर BSE Sensex 1671.84 अंक चढ़कर 73,760.15 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जबकि 531.25 अंक की बढ़त के साथ 22,415.75 के लेवल पर पहुंचकर ट्रेड कर रहा था.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...