10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedबीजेपी के सुरेश गोपी पर इंडस्ट्री में लगे हैं करोड़ों के दांव,...

बीजेपी के सुरेश गोपी पर इंडस्ट्री में लगे हैं करोड़ों के दांव, बताया- चुनाव जीतने के बाद क्या छोड़ देंगे फिल्म?

Published on

केरल में बीजेपी के लिए पहली सीट जीतकर साउथ एक्टर सुरेश गोपी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सीपीआई के वी.एस. सुनील कुमार और मौजूदा कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन को हराकर त्रिशूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने 74,686 वोटों के अंतर से जीत अपने नाम की।चुनाव जीतने के बाद उनके फैन्स के मन में सवाल है कि क्या वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना लेंगे? इस पर गोपी ने कहा है कि वह पहले उन प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, जिन्हें वह इससे पहले साइन कर चुके हैं।

कमिटेड प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं
बता दें कि पिछले साल तक जब वे राज्यसभा के मनोनीत सदस्य थे, तब भी उन्होंने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में काम को जारी रखा था। बुधवार को जब उनसे फिल्म जगत में बने रहने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह पहले कमिटेड प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं।

करोड़ों का दांव लगा हुआ है उनपर
गोपी ने कहा, ‘मेरे पास ममूटी की प्रोडक्शन कंपनी का एक प्रॉजेक्ट है और इस पर पहले ही काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा, मेरे पास बिजनेसमैन गोकुलम गोपालन की प्रोडक्शन फर्म के साथ तीन प्रोजेक्ट्स हैं। उनमें से एक 100 करोड़ रुपये बजट वाली पैन-यूनिवर्स फिल्म है। इसलिए मैं चाहता हूं कि जैसे मैंने राज्यसभा सदस्य रहते हुए फिल्में की, वैसे ही फिल्में मैं अब भी करता रहूं।

अपने लिए कैबिनेट में ऐसा पोर्टफोलियो चाहते हैं सुरेश गोपी
कैबिनेट में संभावित जगह के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में गोपी ने कहा कि वह हमेशा पार्टी के कहे अनुसार काम करेंगे। वह कौन सा पोर्टफोलियो पसंद करेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा- ऐसा पोर्टफोलियो जो 10 अलग-अलग विभागों को देख सके।

अपने 32 साल के करियर में 250 से ज्यादा फिल्में की
बात करें एक्टिंग करियर की तो गोपी ने अपने 32 साल के करियर में 250 से ज्यादा फिल्में की हैं। उन्होंने ‘मणिचित्राथाझु’, ‘ए नॉर्दर्न स्टोरी ऑफ वेलोर’ और ‘ओरु सीबीआई डायरी कुरिप्पु’ समेत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने 1998 में आई फिल्म ‘कलियाट्टम’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। सुरेश गोपी अक्टूबर 2016 में बीजेपी में शामिल हुए। गोपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में त्रिशूर से हार का सामना करना पड़ा था। दो साल बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। दो बार हार झेलने के बाद आखिरकार लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी जीत हुई।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...