16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसाइरस के निधन पर बॉलीवुड भी हुआ दुखी, बमन बोले- पारसी समुदाय...

साइरस के निधन पर बॉलीवुड भी हुआ दुखी, बमन बोले- पारसी समुदाय का हुआ है नुकसान

Published on

मशहूर इंडस्ट्रलिस्ट और टाटा संस के चेयरमैन रहे साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास एक दुखद सड़क हादसे में मौत हो गई। साइरस का जाना भारतीय उद्यम जगत के लिए एक बड़ा झटका है। केवल उद्यम जगत और राजनीतिक जगत ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सिलेब्स ने भी काफी दुख जताया है। कई सिलेब्रिटीज ने साइरस मिस्त्री के जाने पर दुख जताया है।

जाने-माने बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ‘साइरस मिस्त्री के सड़क हादसे में निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘यह चौंकाने वाली खबर है कि साइरस मिस्त्री इस दुनिया में नहीं रहे। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।

बॉलीवुड में पारसी समुदाय के चेहरे बमन ईरानी ने भी साइरस के निधन पर दुख जताया है। बमन और साइरस दोनों ही पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बमन ने दुख जताते हुए लिखा, ‘साइरस का निधन पारसी समुदाय के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैं उनके निधन की खबर सुन बेहद शॉक्ड और दुखी हूं। हमारे देश का और बिजनस जगत का एक बड़ा आदमी जो पारसी समुदाय का था, वह छोड़कर चला गया। वह भी इन कम उम्र में, बेहद दुखद है। ‘

बता दें कि इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख जताया था। उन्होंने ट्विटर पर अपना मेसेज शेयर करते हुए लिखा, ‘साइरस मिस्त्री का असमय निधन चौंकाने वाला है। वह बेहद अच्छे और भरोसेमंद बिजनसमैन थे। उनका जाना दुनिया के वाणिज्य और इंडस्ट्री जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिवार और दोस्तों के लिए मेरी संवेदनाएं।’

बता दें कि साइरस मिस्त्री 2012 में टाटा संस ग्रुप के छठवें चेयरमैन बने थे। इसके बाद साल 2016 में उन्हें रतन टाटा ने इस पद से हटा दिया और इसके बाद एन चंद्रशेखरन इस पद पर आए। साइरस मिस्त्री को भारतीय उद्योग जगत में एक बेहद टैलेंटेड बिजनसमैन और मैनेजर माना जाता था।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...