15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedमौका मिलते ही फोड़ा बम! 15 अगस्त से पहले दिल्ली आने वाली...

मौका मिलते ही फोड़ा बम! 15 अगस्त से पहले दिल्ली आने वाली फ्लाइटों का किराया पूछिए ही नहीं

Published on

नई दिल्ली

15 अगस्त से पहले हवाई जहाज के किरायों में बढ़ोतरी हो गई है। खासतौर से देश के विभिन्न शहरों से दिल्ली आने वाली फ्लाइटों के किरायों में। एयर फेयर की बढ़ोतरी के पीछे एक्सपर्ट लॉन्‍ग वीकेंड को भी एक बड़ी वजह मान रहे हैं। इसमें 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त रक्षा बंधन तक लोगों को लंबा वीकेंड मिल रहा है।

एयर फेयर में डील करने वाली विभिन्न एजेंसियों में 13 अगस्त से ही हवाई जहाजों के किरायों में बढ़ोतरी दिखा रही हैं। इसमें 13 और 14 अगस्त को एयर फेयर अधिक हो रहा है। जबकि 15 अगस्त को किराये में कमी आ रही है। इसमें भी दिल्ली से मुंबई, पटना, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाली फ्लाइटों के मुकाबले इन शहरों से दिल्ली आने वाली विभिन्न एयरलाइंस के एयर फेयर अधिक हो गए हैं।

द‍िल्‍ली आने वाली फ्लाइटों के क‍िराये में खासा तेजी
13 और 14 अगस्त को मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के एयर फेयर साढ़े सात हजार से भी अधिक पहुंच गए है। जबकि यही फेयर 15 अगस्त को साढ़े चार हजार और 16 अगस्त को इससे भी कम शो कर रहे हैं। कमोबेश एयर फेयर का यही ट्रेंड अन्य शहरों से दिल्ली आने वाली फ्लाइटों का भी था। जबकि इन्हीं दिनों में दिल्ली से विभिन्न शहरों को जाने वाली फ्लाइटों के टिकट एक से दो हजार कम में मिल रही हैं।

इसी तरह से 1 नवंबर को दिवाली से पहले 30 और 31 अक्टूबर को एयर फेयर बढ़ गए हैं। अभी तक के ट्रेंड पर नजर डालें तो विभिन्न शहरों के बीच एयर फेयर बढ़े हैं। इसमें सामान्य एयर फेयर में 40 फीसदी से भी अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, सितंबर में कुछ दिन छोड़ दें तो पूरे सितंबर में अभी तक एयर फेयर में कुछ खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। लेकिन 23-24 अक्टूबर के बाद विभिन्न शहरों के बीच एयर फेयर महंगे हो रहे हैं।

प‍िछले साल के मुकाबले एयर फेयर ज्‍यादा
एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि फेस्टिव सीजन में इस बार एयर फेयर में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। यह अलग-अलग शहरों के बीच 15 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि जैसे-जैसे फेस्टिव सीजन और नजदीक आएगा। एयर फेयर में अभी और बढ़ोतरी होगी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...