24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedब्रिटिश होस्ट ने किया प्रियंका चोपड़ा का अपमान, बुलाया 'च‍ियांका', भड़के फैन्स

ब्रिटिश होस्ट ने किया प्रियंका चोपड़ा का अपमान, बुलाया ‘च‍ियांका’, भड़के फैन्स

Published on

इंडिया की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लग्जरी ज्यूलरी ब्रांड बुल्गारी के, 140वें एनिवर्सरी सेलेब्रेशन में जलवे बिखेर रही हैं. इस इवेंट सोशल मीडिया पर इस ब्रांड की ज्यूलरी पहनी नजर आ रहीं प्रियंका के लुक्स जनता का दिल जीत रहे हैं. मगर इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने प्रियंका के फैन्स को नाराज कर दिया. एक ब्रिटिश टीवी होस्ट ने अपने प्रोग्राम ने प्रियंका का नाम गलत ले लिया. और सिर्फ गलत ही नहीं, काफी गलत! इस होस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रियंका के फैशन इसपर खफा हो रहे हैं.

प्रियंका का नाम बिल्कुल भी नहीं बोल पाया ब्रिटिश होस्ट
मार्च में ब्रिटिश टीवी होस्ट एंडी पीटर्स मार्च में अपने ‘गुड मॉर्निंग ब्रिटेन’ प्रोग्राम के लिए, लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम पहुंचे थे. अपने प्रोग्राम में एंडी इस म्यूजियम में लगे सेलेब्रिटीज के वैक्स फिगर्स पर बात कर रहे थे. अपने शो के बीच जब एंडी प्रियंका के वैक्स स्टैचू के पास पहुंचे तो उनका नाम लेने में बुरी तरह फंस गए. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को ‘चियांका चॉप फ्री’ जैसा कुछ कहा. कई बार कोशिश करने पर भी एंडी, प्रियंका का सही नाम नहीं ले सके.

जहां एंडी म्यूजियम में थे, वहीं इस प्रोग्राम में स्टूडियो में बैठे होस्ट्स आदिल रे और शार्लोट हॉकिंस ने, इशारे-इशारे में उनकी गलती करेक्ट की. स्टूडियो में बैठे होस्ट ने एंडी की खिंचाई करते हुए कहा, ‘सच कहें एंडी, तो अगर आप किसी के पास जा रहे हैं, पहले ये पता कर लीजिए कि उनका नाम क्या है. ये प्रियंका चोपड़ा हैं, इंडियन बॉलीवुड एक्ट्रेस जो अमेरिका में बहुत बड़ी स्टार हैं.’

भड़के प्रियंका के फैन्स
प्रियंका चोपड़ा के फैन्स ये वायरल वीडियो देखकर भड़के जा रहे हैं. लोग एंडी के तैयारी न करने पर बहुत गुस्सा जता रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर प्रियंका का नाम गलत लिया. एक फैन ने लिखा, ‘ये बहुत बड़ा असम्मान है, सिर्फ नाम गलत लेना नहीं, क्योंकि गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन ये इरादतन किया गया है.’

एक दूसरे फैन ने कमेंट किया, ‘एंडी पीटर्स को कोई बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने मैडम तुसाद में अपनी जगह कमाई है.’ इस वीडियो से नाराज एक फैन ने लिखा, ‘मैं एंडी को पसंद करता था- अब नहीं! ये बहुत रूड था, और उनका नाम लेना इतना भी मुश्किल नहीं है.’ प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो तो वो जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘हेड ऑफ़ स्टेट’ में नजर आएंगी. इसमें उनके साथ इदरिस एल्बा, जॉन सीना और जैक क्विड जैसे बड़े हॉलीवुड स्टार्स काम कर रहे हैं.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...