12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअडानी के 2 शेयरों पर BSE-NSE ने लिया बड़ा फैसला, पैसा लगाने...

अडानी के 2 शेयरों पर BSE-NSE ने लिया बड़ा फैसला, पैसा लगाने से पहले जान लें इन्वेस्टर्स

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के दो शेयरों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने अडानी ग्रीन एनर्जी और एनडीटीवी को लॉन्ग टर्म ASM फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में डालने की बात कही है। सोमवार से ये दोनों शेयर लॉन्ग टर्म एएसएम के पहले स्टेज में चले जाएंगे। अभी ये दोनों शेयर लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज में थे। अब ये 20 मार्च से पहले स्टेज में चले जाएंगे। बीते हफ्ते दोनों स्टॉक एक्सचेजों ने कहा था कि उन्होंने अडानी ग्रीन और एनडीटीवी (NDTV) को लॉन्ग टर्म ASM फ्रेमवर्क स्टेज II से स्टेज I में डाल दिया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अडानी पावर, अडानी विल्मर और अडानी एंटरप्राइजेज को शॉर्ट टर्म एएसएम फ्रेमवर्क से हटा दिया है।

क्या हैं पैरामीटर्स?
एएसएम फ्रेमवर्क के तहत शेयरों को शॉर्टलिस्ट करने के पैरामीटर्स में हाई-लो वेरिएशन, क्लांइट कंसनट्रेशन, प्राइस बैंड हिट्स की संख्या, क्लोज टू क्लोज प्राइस वेरिएशन और पीई रेश्यो शामिल हैं। एनएसई और बीएसई ने कहा कि इन कंपनियों ने लॉन्ग टर्म अतिरिक्त निगरानी उपायों के तहत शामिल किये जाने वाले मानदंडों को पूरा किया है। एक्सचेंज ने कहा, ’22 मार्च, 2023 से 21 मार्च 2023 तक सभी ओपन पोजीशंस पर मार्जिन की दर 100 फीसदी लागू होगी। नई पोजीशंस 22 मार्च 2023 से बनाई जाएंगी। साथ ही 20 मार्च 2023 से लोअर प्राइस बैंड लागू होगा। ‘

अडानी की 10 में से 7 कंपनियां हरे निशान पर
इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अडानी ग्रुप के 10 लिस्टेड शेयरों में से 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। अडानी एंटरप्राइजेज में 2 फीसदी का उछाल आया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरोंमें भारी गिरावट आई थी। लेकिन अब ग्रुप के शयरों ने काफी हद तक रिकवर कर लिया है। हालांकि, सुस्त व्यापक बाजार के कारण पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में शेयरों में थोड़ी गिरावट भी आई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियां 85 फीसदी ओवरवैल्यूड हैं। साथी ही ग्रुप पर शेयरों में हेर-फेर के भी आरोप लगाए गए थे। ग्रुप ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था। ग्रुप ने कहा था कि वह सभी कानूनों और प्रकटीकरण आवश्कताओं का अनुपालन करता है।

क्या होता है ASM फ्रेमवर्क?
एएसएम सेबी और एक्सचेंजों की एक पहल है, जिसमें निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए शेयरों को या तो अल्पकालिक या दीर्घकालिक फ्रेमवर्क में ले जाया जाता है। एएसएम की फुल फॉर्म Additional Surveillance Measures (अतिरिक्त निगरानी उपाय) हैं। एएसएम की पहली स्टेज में 100 फीसदी मार्जिन नियम लागू किया जाता है और डेली प्राइस बैंड को 5 फीसदी या कम कर दिया जाता है। वहीं, दूसरी स्टेज में शेयर को ट्रेड टू ट्रेड सेटलमेंट में भेज दिया जाता है। यहां सेटलमेंट ग्रॉस बेसिस (डिलीवरी बेस्ड) होता है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...