5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedबजट में BSNL की बल्ले-बल्ले! 1.28 लाख करोड़ से बदलेगी सूरत, सरकार...

बजट में BSNL की बल्ले-बल्ले! 1.28 लाख करोड़ से बदलेगी सूरत, सरकार का नया प्लान

Published on

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बीएसएनएल की बल्ले-बल्ले कर दी है। दरअसल बीएसएनएल कंपनी लंबे वक्त से बुनियादी ढ़ांचागत बदलाव का इंतजार कर रही है। जहां प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर 4G और 5G जैसे सर्विस ऑफर कर रहे हैं, वही अभी BSNL की ओर से 3G और 4G सर्विस से काम चलाया जा रहा है। हालांकि महंगे रिचार्ज के बाद से यूजर्स दोबारा से बीएसएनएल की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में सरकार ने बीएसएनएल को दोबारा से ट्रैक पर लाने के लिए प्लान तैयार किया है। इसके लिए सरकार मोटा पैसा खर्च करने जा रही है।

बदलेगी बीएसएनएल की सूरत
बजट 2024 में केंद्र सरकार की ओर से 1.28 लाख करोड़ रुपये का बड़ा बजट दिया गया है, जिसे टेलिकॉम प्रोजेक्ट और सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की टेक्नोलॉजी अपडेट पर खर्च किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात है कि कुल बजट आवंटन में बीएसएनएल और एमटीएनएल को करीब 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसमें से 82,916 रुपये को बीएसएनएल के टेक्नोलॉजी अपग्रेड और बुनियादी ढ़ांचे में बदलाव पर खर्च किया जाएगा।

कहां खर्च होगा पैसा
वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार की ओर से 1,28,915 करोड़ रुपये दिए गए हैं। साथ ही 17 हजार करोड़ रुपये यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) से आएंगे। इस 17 हजार करोड़ रुपये को टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर, भारतनेट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। इसमें से 17,510 करोड़ रुपये को डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन के कर्मचारियों की पेंशन पर खर्च किया जाएगा।

गांवों तक पहुंचेगा सस्ता इंटरनेट​
अगर वित्त वर्ष 2025 के अंतरिम बजट की तुलना वित्त वर्ष 2024 से करें, तो इसमें 14.65 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस बजट में भारतनेट पर खर्च होने वाले बजट में 70 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है। भारतनेट की मदद से गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर सर्विस की मदद से इंटरनेट पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में गांवों तक तार से इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया होगा।

गांवों पर ज्यादा जोर
सरकार को मालूम है कि गांवों तक इंटरनेट की पहुंच जरूरी है। ऐसे में बीएसएनएल एक अच्छा जरिया हो सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से भारतनेट के बजट में लगातार इजाफा किया जा रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2023 में सरकार ने भारतनेट योजना पर 1,500 करोड़ रुपये बजट दिया था। वही वित्त वर्श 2024 में यह आंकड़ा बढञकर 5000 करोड़ रुपये हो गया है। वही अंतरिम बजट 2024 में सरकार ने भारतनेट योजना का बजट बढ़कर 8,500 करोड़ रुपये कर दिया है।

बीएसएनएल लॉन्च करेगी 5G सर्विस
बीएसएनल की ओर से जल्द पूरे देश में 4G सर्विस को रोलआउट किया जा सकता है। इसके लिए बीएसएनएल टाटा समूह के साथ मिलकर काम कर रही है। साथ ही बीएसएनएल की ओर से 4G टॉवर पर 5G सर्विस करने की तैयारी है। इसे नॉन स्टैंडअलोन टेक्नोलॉजी कहते हैं। इसकी तर्ज पर Airtel की ओर से 5G सर्विस ऑफर की जा रही है। वही जियो स्टैंडअलोन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...