11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorized'ऑफिस में बुलाकर टच करने लगा', एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया...

‘ऑफिस में बुलाकर टच करने लगा’, एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया आरोप

Published on

अहाना कुमरा, मंदाना करीमी और शर्लिन चोपड़ा के बाद एक मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. जयश्री गायकवाड़ ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने अपनी आपबीति सुनाई है.

एक्ट्रेस ने साजिद पर लगाया आरोप
साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं. साजिद खान बिग बॉस में अपने करियर को नई उड़ान देने आए हैं. पर जब से वो बिग बॉस में गए हैं, उन्हें लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं अब जयश्री गायकवाड़ ने साजिद को लेकर बड़ी बात कही है.

वीडियो शेयर करते हुए जयश्री कहती हैं, ‘मैं मराठी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करती हूं. 8 साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर मुझे एक पार्टी में लेकर गए थे. वहां पर मुझे साजिद खान से मिलाया. साजिद खान से मिलकर मैं बहुत खुश हुई. उन्होंंने मुझसे कहा कि कल आप ऑफिस में आ जाओ. मैं एक फिल्म कर रहा हूं, तो शायद आपके लिए कुछ निकले. मैं गई. वो अकेले थे ऑफिस में. मुझे यहां वहां टच करने लगा. गंदे-गंदे कमेंट्स पास करने लगा. मुझे बोला तुम तो बहुत खूबसूरत हो. पर मैं तुझे काम क्यों दूं. मैंने बोला, इसके बदले क्या चाहतो हो सर. मैं एक्टिंग अच्छी करती हूं.’

‘उसने बोला एक्टिंग से काम नहीं चलता है. जो मैं बोलूंगा. जो मैं करूंगा. वो तुझे करना पड़ेगा. मुझे बहुत गुस्सा आया. ऐसा लगा कि उधर ही जाकर मर्डर करूं या क्या करूं. मैं वहां से निकल आई.’

कई एक्ट्रेसेज ने किया है विरोध 
MeToo कैंपन के दौरान कई एक्ट्रेसेज ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसके बाद साजिद खान का करियर एक बुरी स्थिति पर आ पहुंचा. बिग बॉस में एंट्री लेते वक्त साजिद ने कहा था कि उन्हें खुद को लेकर घमंड आ गया था. इसलिये उन्होंने कुछ फ्लॉप फिल्में बना डाली. एक तरफ साजिद ने बिग बॉस हाउस में कदम रखा.  वहीं दूसरी ओर शर्लिन चोपड़ा और मंदाना करीमी समेत कई एक्ट्रेस ने उनका विरोध किया.इन सभी एक्ट्रेसेज का कहना है कि जिस इंसान ने कई लड़कियों की जिंदगी खराब की है. उन्हें बिग बॉस में आने कोई हक नहीं है.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...