24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedकैमरून डिएज ने एक्टिंग को कहा टाटा बाय-बाय? बोलीं- सेट पर बहुत...

कैमरून डिएज ने एक्टिंग को कहा टाटा बाय-बाय? बोलीं- सेट पर बहुत नौटंकी होती है, ऊब गई हूं

Published on

हॉलीवुड एक्ट्रेस कैमरून डिएज ने अपने करियर को लेकर चौंका देने वाला फैसला लिया है। एक्ट्रेस के इस फैसले हर कोई हैरान है। लेकिन, यही सच है। एक्ट्रेस अपने आखिरी प्रोजेक्ट को खत्म करने के बाद किसी दूसरे प्रोजेक्ट में काम नहीं करेंगी। हालांकि इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते एक्ट्रेस परिवार को वक्त नहीं दे पा रही थीं। इसे देखते हुए ही उन्होंने यह निर्णय लिया होगा। बता दें एक समय था जब पॉर्न इंडस्ट्री में काम किया था। इसके बाद वह इंडस्ट्री में आईं।

खबरों के मुताबिक, कैमरून अभी बैक इन एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग लंदन में चल रही है। रिपोर्ट की मानें तो डिएज अपने इस प्रोजेक्ट को खत्म करने के बाद इंडस्ट्री से रिटायरमेंट ले लेंगी। काम के चलते उन्हें सेट पर लंबा वक्त गुजारना पड़ता है। इससे उन्हें पति बेंजी मैडेन और बेटी रेडिक्स से दूर रहना पड़ता है।

नहीं दे पा रही हैं परिवार को समय
एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार उन्हें लगातार 10-10 घंटे तक काम करना पड़ता है और वह अपनी बेटी को टाइम नहीं दे पातीं। यह बात एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने एक पोर्टल पर बयान देते हुए कहा कि वह अपने करियर से ऊपर एक मां के रूप को देखती हैं और इसे ही सबसे अहम किरदार मानती हैं। इसलिए वह चाहती हैं कि अधिक से अधिक समय अपने परिवार के साथ गुजारें।

सेट पर होने वाले ड्रामे से ऊब चुकी हैं
एक्ट्रेस के करीबी ने बताया कि वह सेट पर ड्रामा और अन्य चीज़ों से ऊब चुकी हैं। वह इंडस्ट्री को अपना बहुत वक्त दे चुकीं और ख़ुद को साबित कर चुकी हैं। अब उन्हें कुछ साबित नहीं करना है। जब इस बारे में उनके क़रीबी दोस्त जैमी फॉक्स से पूछा गया, तो वह भी यह जानकर काफ़ी हैरान हुए।

पहले भी छोड़ी थीं इंडस्ट्री
बता दें कि इससे पहले भी एक बार कैमरून ने इंडस्ट्री को अलविदा कहा था। हालांकि, जब उनके इस फ़ैसले को लेकर जैमी फॉक्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की तब उन्होंने वर्ष 2018 में दोबारा इंडस्ट्री में कदम रखा।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...