8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedAmazon पर बिक रहे हैं कैंसर पैदा करने वाले Dove ड्राई शैम्पू,...

Amazon पर बिक रहे हैं कैंसर पैदा करने वाले Dove ड्राई शैम्पू, HUL का इनकार!

Published on

नई दिल्ली,

ड्राई शैम्पू में खतरनाक केमिकल मिलने की खबर के बाद सबसे पहले यूनिलीवर की सहायक कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का बयान आया. उसने कहा कि भारत में ये प्रोडक्ट्स नहीं बिक रहे हैं. HUL का दावा है कि वह भारत में Dove ड्राई शैम्पू नहीं बेचती है, लेकिन अब बिजनेस टुडे ने इसकी पड़ताल की है, जिसमें पाया गया है कि कैंसर पैदा करने वाले शैंपू अमेजन इंडिया (Amazon India) सहित कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हैं.

दरअसल, Dove ड्राई शैम्पू का प्रोडक्शन यूनिलीवर करता है. यूनिलीवर के ड्राई शैम्पू के कई ब्रांड्स में बेंजीन नाम के खतरनाक केमिकल पाए जाने के बाद, कंपनी ने अपने प्रोडक्टस को अमेरिकी मार्केट से वापस मंगाया है. वहीं यूनिलीवर की सहायक कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने कहा कि ये प्रोडक्ट्स भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.

बता दें, कंपनी के कई शैम्पू ब्रांड में बेंजीन नाम का खतरनाक केमिकल पाया गया है, जिससे कैंसर होने का खतरा है. इस वजह से कंपनी ने Dove, Nexxus, Suave, Tigi और Tresemme एयरोसोल समेत कई ड्राई शैम्पू को अमेरिकी बाजार से वापस मंगा लिया है.

भारत में नहीं बिकते हैं ये प्रोडक्ट्स
हिंदुस्तान यूनिलीवर के अनुसार, कंपनी न तो भारत में ऐसे प्रोडक्ट्स बनाती है और ना ही बिक्री करती है. कंपनी के प्रवक्ता ने बिजनेस टुडे के भेजे गए सवालों के जवाब में ये बात कही है. प्रवक्ता ने कहा- ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर भारत में ड्राई शैम्पू ना तो बनाती है और ना ही इसे बेचती है. यूनिलीवर ने खुद से अमेरिका और कनाडा से अक्टूबर 2021 से पहले के प्रोडक्शन वाले ड्राई शैम्पू के चुनिंदा लॉट को बेहद सावधानी से वापस मंगाया है. कंपनी ने एक इंटरनल जांच के बाद ये फैसला लिया है.

लेकिन फिलहाल ये प्रोडक्ट्स ऑनलाइन पोर्टलों पर आसानी से उपलब्ध हैं. Amazon India पर Dove ड्राई शैम्पू स्प्रे के कम से कम दो प्रकार बिक्री के लिए उपलब्ध हैं- Dove ड्राई शैम्पू, फ्रेश कोकोनट (Dove Dry Shampoo- Fresh Coconut) और Dove ड्राई शैम्पू स्प्रे, फ्रेश एंड फ्लोरल (Dove Dry Shampoo Spray- Fresh & Floral).

ये दोनों शैम्पू अमेजन पर 141 ग्राम के डिब्बे में उपलब्ध हैं और प्रत्येक की कीमत 625 रुपये (अधिकतम खुदरा मूल्य) है. प्रोडक्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक इनका प्रोडक्शन यूनिलीवर द्वारा अमेरिका में किया जाता है और भारत में बेंगलुरु स्थित कंपनी यूनाइटेड डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा आयात और डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है.

बिजनेस टुडे से बातचीत में कंपनी के एक प्रमोटर ने कहा कि यह शैम्पू केवल भारत में का आयात किया गया है और उसे बेचा नहीं है. प्रमोटर ने कहा कि इसके दो विक्रेता थे- ब्यूटीसिटी और ब्यूटी रॉयल – जो इन उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेच रहे थे. बिजनेस टुडे ने अमेजन इंडिया से भी संपर्क किया है, जो इन दोनों विक्रेताओं को होस्ट करता है. Amazon India के जवाब आने पर कॉपी में उनका पक्ष भी रख दिया जाएगा.

अमेरिका और कनाडा के मार्केट में बिक्री
यूनिलीवर के डव ड्राई शैम्पू की बिक्री मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के बाजारों में की जा रही है. सूत्रों के अनुसार इन शैम्पू में कार्बनिक रासायनिक बेंजीन अधिक मात्रा में पाया गया है, जो मानव शरीर में कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को ट्रिगर कर सकता है. कंपनी ने इस वजह से कई ब्रांड्स को वापस मंगा लिया है. हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं, जब पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर सवाल उठे हैं.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस के अनुसार, रिकॉल में नेक्सस, सुवे, ट्रेसमे और टिगी जैसे ब्रांड शामिल हैं, जो रॉकहोलिक और बेड हेड ड्राई शैम्पू बनाते हैं. पिछले डेढ़ साल में कई एयरोसोल सनस्क्रीन जैसे कि जॉनसन एंड जॉनसन की न्यूट्रोगेना, एडजवेल पर्सनल केयर कंपनी की बनाना बोट को लेकर इस तरह की खबरें सामने आ आई हैं.

क्या होता है ड्राई शैम्पू?
कोलिन्स डिक्शनरी के मुताबिक ड्राई शैम्पू, पाउडर या स्प्रे जैसा ही होता है. इस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आमतौर पर बालों को गीला किए बिना साफ करने के लिए किया जाता है. यह पहली बार नहीं है जब स्प्रे-ऑन ड्राई शैम्पू पर सवाल उठे हैं.

कंपनी ने प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले बेंजीन की मात्रा जारी नहीं की है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि वापस बुलाए गए प्रोडक्ट्स में बेंजीन के डेली कॉन्टैक्ट से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल परिणाम होने की आशंका है. ब्लूमबर्ग ने एजेंसी के हवाले से कहा कि बेंजीन के संपर्क में आने से ल्यूकेमिया और अन्य बल्ड कैंसर हो सकते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...