6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने का एरियर, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने का एरियर, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में चार फीसदी का इजाफा किया है. साथ ही पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी चार फीसदी का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है. सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को इसका फायदा होगा. डीए में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है. यह बढ़ोतरी पहले छह महीने जनवरी से जून 2023 के लिए की गई है.

दो महीने का मिलेगा एरियर
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने का एरियर भी देगी. क्योंकि डीए और डीआर में हुई बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू मानी जाएगी. इस वजह से जनवरी और फरवरी का बढ़ा हुआ डीए एरियर के रूप में मिलेगा. यानी कमर्चारियों की मार्च की सैलरी बढ़कर आएगी. डीए में इस बढ़ोतरी के बाद सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा. सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है.

हर छह महीने पर होता है इजाफा
महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. महंगाई जितनी अधिक होगी, डीए में बढ़ोतरी उतनी ही अधिक होती है. इससे पहले सरकार ने पिछली छमाही में भी डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, जिससे डीए 34 फीसदी से 38 फीसदी हुआ था. सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था.

कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?
मान लीजिए कि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे हर महीने 25,500 रुपये है. इस तरह 38 फीसदी पर उसे 9,690 रुपये डीए के रूप में मिलता था. अब महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद ये रकम बढ़कर 10,710 रुपये हो जाएगी. यानी कर्मचारी की सैलरी में हर महीने 1,020 रुपये की बढ़ोतरी होगी. मार्च के महीने की सैलरी में जनवरी और फरवरी का एरियर जुड़कर आएगा. साथ ही मार्च का डीए भी आएगा. इस तरह कर्मचारी की सैलरी में 3060 रुपये इस महीने बढ़कर आएंगे.

केंद्र सरकार सालाना डीए/डीआर में जनवरी की शुरुआत से जुलाई महीने के अंत तक बढ़ोतरी करती है. हालांकि, पिछले कुछ साल में इसमें देरी देखने को मिली है. हालांकि, बढ़ा हुआ डीए हर महीने के हिसाब से जोड़कर एरियर के रूप में कर्मचारियों को मिलता है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...