10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में हाहाकार... सेंसेक्स 800 अंक गिरा, निवेशकों के 4 लाख...

शेयर बाजार में हाहाकार… सेंसेक्स 800 अंक गिरा, निवेशकों के 4 लाख करोड़ स्वाहा, जोमैटो 10% उछला

Published on

नई दिल्ली

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को रेकॉर्ड पर पहुंच गया था लेकिन शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट दिख रही है। अमेरिकी इकॉनमी को लेकर चिंताओं और एशियाई बाजारों में गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिख रही है। बैंकिंग, ऑटो, आईटी और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 814 अंक गिरकर 81,026 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी50 भी 282 अंक गिरकर 24,728 पर था। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 457.36 लाख करोड़ रुपये रह गया। सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्सेज में गिरावट आई है। निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक में सबसे अधिक 2% से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में भी 1% से अधिक की गिरावट आई। इस बीच फूड एग्रीगेटर जोमैटो का शेयर 10 फीसदी उछल गया। जून तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद CLSA ने इस शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया।

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और आईटीसी के शेयरों में बढ़त आई। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

क्यों गिरा बाजार
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,089.28 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद भारतीय इक्विटी बाजार में भी गिरावट आई। कमजोर विनिर्माण आंकड़ों के कारण अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई। इससे अमेरिकी इकॉनमी के भविष्य के बारे में संदेह पैदा हुआ और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की संभावना कमजोर हुई।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...