9.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क के लिए सिरदर्द बना चीन, ड्रैगन ने उतारी नई सैटेलाइट,...

एलन मस्क के लिए सिरदर्द बना चीन, ड्रैगन ने उतारी नई सैटेलाइट, अमेरिका देखता रह गया

Published on

एलन मस्क की तरफ से सैटेलाइट नेटवर्क लाया जा रहा है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मस्क ने 1 हजार एयरक्राफ्ट्स में सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत भी की थी। स्टारलिंक की तरफ से ये पहल की गई थी। वहीं, दूसरी तरफ चीन इससे अलग सोच रहा है क्योंकि चीन की तरफ से अपना सैटेलाइट नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। दरअसल चीन का इस पर सोचना है कि वह बिल्कुल भी सैटेलाइट नेटवर्क के लिए अमेरिका पर निर्भर नहीं रह सकता है।

अब इस बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है जो किसी को भी हैरान कर देगी। चीन ने अपना सैटेलाइट नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। आज हम आपको इससे संबंधित ही जानकारी देने वाले हैं। साथ ही ड्रैगन की आगे की रणनीति के बारे में भी बताएंगे। इसके अलावा एलन मस्क और चीन के सैटेलाइट इंटरनेट के बीच अंतर भी बताएंगे। दरअसल दोनों कंपनियों की इसको लेकर रणनीति बिल्कुल अलग है। अभी तक अमेरिका की तरफ से सैटेलाइट नेटवर्क पर धाक जमाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अब चीन भी इसमें उतर आया है और सीधी चुनौती दे दी है। ये कोई पहली बार नहीं जब अमेरिका और चीन किसी मुद्दे पर आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

चीन की एंट्री-
चीन ने अपनी रणनीति को आकार दे दिया है और आखिरकार एक सैटेलाइट को उतार दिया गया है। ये बैच मिसाइलों के साथ गया है और इसमें स्टारलिंक को टारगेट करने के उद्देश्य से तैयार भी किया गया है। चीन के अखबार ने खुद इस बात की पुष्टि की है और उन्होंने बताया है कि चीन ने सैटेलाइट कनेक्शन की तरफ अपने पैर बढ़ा दिए हैं।

चीन के लिए मील का पत्थर-
स्टारलिं के लिए ये मील का पत्थर साबित हुआ है। अभी स्टारलिंक की करीब 5500 सैटेलाइट हैं और ये कंज्यूमर्स, कंपनी और सरकारी एजेंसियों को सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइड करवा रही है। अब चीन की नजर इस पर है और चीन चाहता है कि वह भी इसकी तरफ अपना कदम बढ़ाए और एलन मस्क की कंपनी को सैटेलाइट की मार्केट में सीधी टक्कर दे। चीन की तरफ से इसे देखते हुए ही नया बैच तैयार किया गया है।

क्या जरूरी है सैटेलाइट नेटवर्क?
अब अगर बात करें कि किसी भी देश के लिए सैटेलाइट नेटवर्क क्यों जरूरी है तो इसके लिए एक सीधी बात ये समझने वालीहै कि ये एक ऐसा नेटवर्क है जो कहीं पर भी काम कर सकता है। यानी युद्ध की स्थिति से लेकर प्राकृतिक आपदा तक में इसका अहम रोल होने वाला है। जिस भी देश के पास ये नेटवर्क होगा, वह एक प्रकार से दुनिया पर राज कर सकता है। वर्ल्ड पावर बनने के लिए चीन की तरफ से लगातार ऐसे कदम उठाए भी जा रहे हैं। यही वजह है कि इसे वॉशिंगटन पोस्ट ने ‘ड्रैगन पावर’ तक का नाम दे दिया है।

किस कंपनी ने किया लॉन्च?
Shanghai Spacecom Satellite Technology (SSST) ने इसे लॉन्च किया है। इसे Taiyuan सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया है। ये चीन का सबसे अहम सेंटर है जहां से मिसाइल और सैटेलाइट लॉन्च की जाती है। ये जानकारी चीन सिक्योरिटी जनरल की तरफ से दी गई है। ऐसा ही एक प्लान स्टारलिंक की तरफ से लाया गया है, जिसमें सैटेलाइट को बैच में लॉन्च किया जाना था। अब चीन ने भी ऐसा करना शुरू कर दिया है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...