22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorizedचीन ने Apple को दिया ऐसा सबक! भारत को भी चाहिए ड्रैगन...

चीन ने Apple को दिया ऐसा सबक! भारत को भी चाहिए ड्रैगन से सीखना

Published on

चीन ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को एक गहरी सीख दी है। दरअसल ऐपल को एक महंगे प्रोडक्ट के तौर पर देखा जाता है। साथ ही ऐपल अपनी कीमतों में कटौती नहीं करता है। साथ ही ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर नहीं करता है। लेकिन चीन में ऐपल को अपने आईफोन को बेचने और अपने गिरते मार्केट को बचाने के लिए आईफोन की कीमत में कटौती करनी पड़ी है। साथ ही आईफोन की सेल को बढ़ाने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

iPhone पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें, तो ऐपल चीन में आईफोन के सेलेक्टेड मॉडल पर 318 डॉलर यानी करीब 26 हजार रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। ऐपल चीन में अपने मार्केट को बचाना चाहता है, क्योंकि उसे लोकल चाइनीज स्मार्टफोन हुआवे (Huawei) से जोरदार टक्कर मिल रही है। चीन में फरवरी iPhone 15 Pro Max के 1 टीबी माॉडल पर करीब 27 हजार रुपये की छूट दी जा रही थी। इसी तरह iPhone 15 मॉडल के 128 जीबी मॉडल पर 16,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Apple को चीन में Huawei Mate 60 और Huawei Pura 70 की नई सीरीज पेश की थी।

ड्रैगन ने ऐपल को सिखाया सबक
चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी माने जाने वाली टेक कंपनी ऐपल को जोरदार सबक सिखाया है। ऐसा माना जाता था कि ऐपल अपने आईफोन की प्राइसिंग किसी देश की सरकार के दबाव में कम नहीं करती है। हालांकि जब चीन ने ऐपल के मुकाबले में अपनी लोकल स्मार्टफोन कंपनी खड़ी कर दी, जो आईफोन के मुकाबले में शानदार स्मार्टफोन बनाती है। साथ ही चीन की आम जनता पर लोकल स्मार्टफोन ब्रांड खरीदने को प्रोत्साहित किया, तो ऐपल को जोरदार नुकसान का सामना करना पड़ा। चीन को मालूम था कि उसके पास दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट मौजूद है। ऐसे में ऐपल कंपनी पर दबाव पड़ा, तो उसने अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती भी करनी पड़ी। साथ ही डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।

भारत को ड्रैगन से सीखना चाहिए..
ड्रैगन की तरह भारत को भी अपनी घरेलू स्मार्टफोन कंपनियों को बूस्ट देना चाहिए, जिससे मार्केट में कंप्टीशन पैदा हो सकेगा। ऐसे में कोई कंपनी मनमर्जी दाम नहीं वसूल पाएगी। साथ ही कंप्टीशन होने पर कंपनियों को अपने प्रोडक्ट के दाम कम करने को मजबूर होना पड़ेगा। मौजूदा वक्त में भारत की कोई स्मार्टफोन कंपनी नहीं हैं, जो ऐपल या सैमसंग जैसे ब्रांड को टक्कर दे सके। अगर कोई घरेलू स्मार्टफोन कंपनी होती है, तो बाहरी टेक कंपनियां अपनी मनमर्जी नहीं कर पाएंगी। आपको याद होगा कि केंद्र सरकार ने लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर बैन लगाया था, जिसके बाद अमेरिकी टेक कंपनियों Dell और ऐपल की तरफ से दबाव पड़ा था। नतीजन आज तक फैसला लागू नहीं हो सका।

स्मार्टफोन जगह में भारतीय कंपनियां की गैरमौजूदगी
भारत के स्मार्टफोन मार्केट में अमेरिकी, साउथ कोरियाई और चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा है। भारत की टॉप स्मार्टफोन ब्रांड वीवो है, जो एक चाइनीज कंपनी है। इसके बाद एक अन्य चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी का नंबर आता है। वही तीसरे पायदान पर साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग है, जबकि चौथे पायदान पर चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी और पांचवे पर अमेरिकी स्मार्टफोन ब्रांड ऐपल है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...