19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
HomeUncategorizedचीन ने कर दिया बर्बाद... अपना यह बिजनस बंद कर रही आर्सेलरमित्तल,...

चीन ने कर दिया बर्बाद… अपना यह बिजनस बंद कर रही आर्सेलरमित्तल, 3,500 लोगों की नौकरी खतरे में

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज स्टील कंपनी आर्सेलरमित्तल दक्षिण अफ्रीका में अपना एक बिजनस बंद करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्सेलरमित्तल की यूनिट आर्सेलरमित्तल साउथ अफ्रीका लिमिटेड ने लॉन्ग-स्टील उत्पाद बनाने वाला व्यवसाय बंद करने की घोषणा की है। कंपनी के इस कदम से लगभग 3,500 लोगों की नौकरी जा सकती है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि लगातार हाई लॉजिस्टिक्स और एनर्जी कॉस्ट के साथ-साथ सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप के कारण उसके लिए काम करना मुश्किल हो गया है।

आर्सेलरमित्तल का बिजनस बंद होने से न्यूकैसल और वेरीनिगिंग वर्क्स के साथ-साथ ही रेल और स्ट्रक्चर यूनिट Amras प्रभावित होगी। हालांकि न्यूकैसल में कोक बनाने का काम जारी रहेगा। कंपनी ने कहा कि महीने के अंत तक स्टील उत्पादन बंद हो जाएगा। लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया कि इससे कितने लोगों की नौकरी प्रभावित होगी। पिछले फरवरी में ही इस बिजनस को बंद करने का फैसला किया जा चुका था। लेकिन कंपनी ने सरकार और सरकारी फ्रेट कंपनी के साथ परामर्श करने के बाद इस कदम को टाल दिया था।

चीन से सस्ता इंपोर्ट
कंपनी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की स्टील इंडस्ट्री साल 2008 के वित्तीय संकट के बाद से सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। साथ ही कहा कि वैश्विक और स्थानीय इस्पात बाजारों में गिरावट, ज्यादा खर्च और कम लागत वाले आयात में बढ़ोतरी ने बिजनस को नुकसान पहुंचाया है। इसमें खासकर चीन से आने वाले सस्ते आयात की बड़ी भूमिका है। कंपनी के सीईओ कोबस वर्स्टर ने कहा कि हम निराश हैं कि पिछले साल के हमारे सभी प्रयास एक स्थाई समाधान में तब्दील नहीं हुए हैं।

यह खबर दक्षिण अफ्रीका की गठबंधन सरकार के लिए किसी झटके से कम नहीं है जो देश में इंडस्ट्री को फिर से खड़ा करने में लगी है। दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था पिछले दशक में औसतन 1% से भी कम वार्षिक दर से बढ़ी है। आर्सेलरमित्तल दक्षिण अफ्रीका को दिसंबर तक वर्ष के लिए बड़ा घाटा दर्ज करने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि इसने कहा कि उसका प्रति शेयर हेडलाइन घाटा 4.06 रैंड से 4.41 रैंड तक होगा जबकि एक साल पहले यह 1.70 रैंड था।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...