9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedभारत के साथ इस दौड़ में पिछड़ता ही जाएगा चीन... दिग्‍गज ने...

भारत के साथ इस दौड़ में पिछड़ता ही जाएगा चीन… दिग्‍गज ने कर दी यह कैसी भविष्‍यवाणी?

Published on

नई दिल्‍ली

मोबियस इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड के चेयरमैन मार्क मोबियस ने टेक्नोलॉजी, भारत और चीन के बाजार, डॉलर की मजबूती और अपने फंड की निवेश रणनीति पर एक इंटरव्‍यू में खुलकर बात की है। मोबियस का मानना है कि भारतीय बाजार में तेजी का दौर जारी रहेगा। अगले 18 महीनों में यहां 20% तक का रिटर्न मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के कार्यकाल में लगने वाले टैरिफ से भारत को फायदा होगा। इससे चीन से भारत में मैन्यूफैक्चरिंग शिफ्ट होगी। चीन को लेकर वह बहुत उत्‍साहित नहीं हैं। उनके मुताबिक, चीन उतनी तेजी से रिकवर नहीं कर पाएगा जितनी उम्मीद की जा रही है। इसके पीछे उन्होंने

मोबियस ने अपने पोर्टफोलियो में टेक्नोलॉजी सेक्टर के 50% एलोकेशन की वजह भी बताई। साथ ही कुछ खास कंपनियों में अपने निवेश पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनका फंड टेक्नोलॉजी सेक्टर, खासकर सॉफ्टवेयर कंपनियों और बैकरूम प्रोसेसिंग करने वाली कंपनियों में निवेश पर जोर दे रहा है।

पिछले कुछ हफ्तों में उभरते बाजारों खासकर भारत में गिरावट देखी गई थी। इसके उलट चीन के बाजार में तेजी देखने को मिली थी। इसका एक कारण डॉलर की मजबूती भी थी। इससे निवेशक अमेरिकी बाजार की तरफ आकर्षित हो रहे थे। मोबियस का मानना है कि डॉलर मजबूत बना रहेगा। लेकिन, अब उसकी तेजी थम जाएगी। उन्हें रुपये में ज्‍यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।

चीन अब नहीं लगा पाएगा पहले जैसी दौड़
चीन के बाजार में हालिया तेजी ज्‍यादा समय तक नहीं टिक पाई। मोबियस के अनुसार, चीन उतनी तेजी से रिकवर नहीं कर पाएगा जितनी उम्मीद की जा रही है। इसकी कई वजहें हैं। पहली, चीन की विकास दर पहले जितनी नहीं रही। चीन अब बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। ऐसे में 5%, 6%, 7% की विकास दर हासिल करना मुश्किल है। दूसरी वजह चीन में प्राइवेट सेक्टर पर अभी भी दबाव है। इससे कई सेक्टरों में विकास की रफ्तार धीमी है। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर जैसे कुछ सेक्टर अपवाद हो सकते हैं।

भारत का प्रदर्शन होगा बेहतर
मोबियस का मानना है कि भारत हालिया गिरावट से उबर रहा है। आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। उनका कहना है कि भारतीय बाजार में जो गिरावट देखी गई, वह सिर्फ एक करेक्शन था। उन्होंने खुद अपने निजी निवेश का 50% हिस्सा भारत में लगाया है। उनका मानना है कि अगले 12 से 18 महीनों में भारतीय बाजार में 20% तक का रिटर्न मिल सकता है।

बाजार में इस बात को लेकर चिंता थी कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद टैरिफ बढ़ने से भारत और चीन पर बुरा असर पड़ेगा। लेकिन, मोबियस का मानना है कि ट्रंप के टैरिफ से भारत को फायदा होगा। इससे चीन से भारत में मैन्यूफैक्चरिंग शिफ्ट होगी। चीन में बढ़ती उम्र की आबादी और कम होती विकास दर के कारण वहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों की संख्या कम होगी। इसलिए, चीन से भारत में मैन्यूफैक्चरिंग का ट्रांसफर तेज होगा। हालांकि, यह शिफ्ट सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहेगा। अलबत्‍ता, दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी होगा। लेकिन, भारत को इससे ज्‍यादा फायदा होगा।

टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपन‍ियों में न‍िवेश पर जोर
मोबियस के पोर्टफोलियो में टेक्नोलॉजी सेक्टर का एलोकेशन लगभग 50% है। उनका कहना है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्रोथ इसी सेक्टर में है। टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियों की विकास दर ज्‍यादा है क्योंकि टेक्नोलॉजी से एफिशिएंसी बढ़ती है। प्रोडक्ट्स का टर्नअराउंड तेज होता है।

मोबियस ने भारती, 360, पर्सिस्टेंट और APL अपोलो जैसी कंपनियों में अपने निवेश को लंबे समय तक बनाए रखने की इच्छा जताई है। वह भारत में एयरोस्पेस सेक्टर में भी दिलचस्पी रखते हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियों को आगे बढ़ने के लिए दिलचस्प मानते हैं। वह सॉफ्टवेयर कंपनियों के अलावा बैकरूम और पेपर प्रोसेसिंग करने वाली कंपनियों में भी निवेश की तलाश में हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...