9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedडोनाल्ड ट्रंप की एंट्री से पहले ही चीन का बज गया बाजा!...

डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री से पहले ही चीन का बज गया बाजा! सुस्त पड़ा एक्सपोर्ट, घट गया इंपोर्ट

Published on

नई दिल्ली:

चीन को दुनिया की फैक्ट्री कहा जाता है। पूरी दुनिया के बाजार चीन के माल से पटी पड़ी हैं। पिछले साल यानी 2023 में उसने 3,380.02 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया था जो भारत से करीब आठ गुना ज्यादा है। लेकिन नवंबर में चीन के एक्सपोर्ट और इंपोर्ट में अनुमान से कम रहा। यह सब ऐसे समय हुआ है जब चीन की इकॉनमी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। सरकार कोविड-19 महामारी के झटकों के बाद अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हाल में इकॉनमी में जान फूंकने के लिए एक प्रोत्साहन पैकेज की भी घोषणा की गई थी।

मंगलवार को जारी कस्टम डेटा के मुताबिक नवंबर में चीन के निर्यात में एक साल पहले की तुलना में 6.7% की वृद्धि हुई। अक्टूबर में इसमें 12.7% की बढ़ोतरी हुई थी। विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि नवंबर में चीन के निर्यात में 8% से अधिक की वृद्धि हो सकती है। आयात में भी एक साल पहले की तुलना में 3.9% की गिरावट आई। इससे साफ है कि देश में उद्योगों और उपभोक्ताओं की डिमांड कमजोर है। आयात की तुलना में निर्यात में बढ़ोतरी से चीन का ट्रेड सरप्लस बढ़कर 97.4 अरब डॉलर हो गया।

चीन की इकॉनमी
चीन की सरकार ने मॉनीटरी पॉलिसी को लचीला बनाने और इकॉनमी को ज्यादा सपोर्ट करने की बात कही है। फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी वस्तुओं के आयात पर 60% या उससे अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इससे चीन के एक्सपोर्ट को खतरा पैदा हो गया है। यह ऐसा सेक्टर है जिसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। लेकिन पिछले कुछ समय से वह कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। रियल एस्टेट सेक्टर बुरी स्थिति में है और उपभोक्ता खर्च कमजोर बना हुआ है। लोग पैसा खर्च करने के बजाय बचाने में लगे हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...