12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedकॉफी विद करण में अनन्या के खुलासों पर चंकी पांडे ने दिया...

कॉफी विद करण में अनन्या के खुलासों पर चंकी पांडे ने दिया ऐसा रिएक्शन

Published on

हर सीजन की तरह इस बार भी करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ काफी चौंकाने वाले खुलासे लेकर आ रहा है. शो के पांचवे एपिसोड में करण ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ के लीड एक्टर्स अनन्या पांडे और विजय देवेराकोंडा को बुलाया था. इस एपिसोड के प्रोमो से ही पता लग आया था कि दोनों की करण से बातचीत काफी मजेदार होने वाली है और ऐसा ही हुआ भी.

अनन्या दूसरी बार करण के शो पर पहुंची थीं और इस बार भी उन्होंने मजेदार खुलासे करने में कोई कमी नहीं की. अपने करियर, लव लाइफ, इंडस्ट्री के दोस्तों और कोस्टार विजय को लेकर अनन्या ने काफी कुछ मजेदार सीक्रेट शेयर किए. इन सारी बातों के बीच में अनन्या एक बार अपने जवाबों को लेकर कॉन्शस हुई थीं और उन्होंने करण से कहा, ‘मेरे डैड भी ये शो देखेंगे.’

अनन्या के एपिसोड पर चंकी ने किया रिएक्ट
तो जैसी अनन्या को उम्मीद थी, उनके डैडी चंकी पांडे ने ‘कॉफी विद करण 7’ पर उनका एपिसोड देख लिया है. शो देखने के बाद अब चंकी ने बताया है कि अनन्या वाले एपिसोड पर उनका क्या सोचना है.

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चंकी ने अनन्या के एपिसोड पर काफी प्राउड हैं और जिस तरह उनकी बेटी ने अपना जवाब रखा, वो उन्हें पसंद आया. चंकी ने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है मैं दुनिया में सबसे ऊपर हूं. उसने ‘कॉफी विद करण’ में खुद को बहुत अच्छे से प्रेजेंट किया. मुझे उस पर बहुत गर्व है और मुझे लगता है कि उसे कभी भी अपनी ये ईमानदारी नहीं खोनी चाहिए.’

चंकी पांडे अपने दौर में बॉलीवुड के चर्चित स्टार रहे. करियर के शुरुआत में आईं उनकी फिल्में ‘आंखें’ ‘विश्वात्मा’ और ‘आग ही आग’ को अच्छी कामयाबी मिली. हालांकि बाद में उनके करियर में एक खराब दौर बीता. मगर पिछले कुछ सालों में उनके एक्टिंग करियर की दूसरी पारी काफी दमदार रही है.

तमिल डेब्यू करने जा रहे हैं चंकी
अपने जवानी के दिनों में टॉक शोज पर जाने के बारे में चंकी ने बताया, ‘हमारे दिनों में तबस्सुम का शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ होता था. उस एपिसोड को 30 साल हो चुके हैं.’ चंकी ने पिछली बार ‘हाउसफुल 4’ में अपनी कॉमेडी से जनता को बहुत एंटरटेन किया था. इसके बाद को ओटीटी शो ‘अभय’ में जानदार एक्टिंग करते दिखे थे. चंकी जल्द ही कार्थी की फिल्म ‘सरदार’ से तमिल डेब्यू भी करने जा रहे हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...