8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedकॉमेडियन सुनील पाल घंटों लापता के बाद मिले, पत्नी ने बताया 4...

कॉमेडियन सुनील पाल घंटों लापता के बाद मिले, पत्नी ने बताया 4 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके करेंगी बड़ा खुलासा

Published on

कॉमेडियन सुनील पाल पिछले कई घंटों से लापता हैं। मंगलवार, 3 दिसंबर को उनकी पत्नी, गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। उनकी पत्नी के मुताबिक, कॉमेडियन शो करने के लिए शहर से बाहर गए थे और उसके बाद 3 दिसंबर को ही वापस आने की बात कही थी। लेकिन जब उनका फोन बंद आया और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया तो कॉमेडियन सुनील पाल की पत्नी पुलिस स्टेशन पहुंचीं। हालांकि, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। और अभी तक गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सुनील पाल की पत्नी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि कॉमेडियन ठीक हैं और दिल्ली से मुंबई आ रहे हैं। पुलिस से भी उनकी बात हुई है। और 4 दिसंबर को वह और उनकी पत्नी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सारी चीजें बताएंगे। सुनील की पत्नी ने बताया कि पुलिस ने कॉमेडियन का फोन नंबर ट्रेस किया था, जिससे लोकेशन पता चली और मालूम हुआ कि वह किसी ट्रैप में फंसे थे, जिसके बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे।

सुनील पाल की फिल्में
सुनील पाल ने कई कॉमेडी शो में अपने जोक्स से दर्शकों को खूब हंसाया है। इसके अलावा सुनील पाल फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘किक’ जैसी हिट फिल्मों में न सिर्फ शानदार एक्टिंग की है बल्कि अपनी कॉमेडी से भी दर्शकों को खूब हंसाया है।

सुनील पाल विवादों में रहते हैं
सुनील पाल आखिरी बार फिल्म ‘तेरी भाभी है पहले’ में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इसके बाद सुनील काफी समय तक पर्दे से दूर रहे। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी कॉमेडी और एक्टिंग के अलावा सुनील पाल अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वह हमेशा से कई कॉमेडियन और एक्टर्स के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं।

सुनील पाल के लापता होने के बाद एक्शन में पुलिस
पिछले कुछ सालों में सुनील पाल ने कॉमेडी के कॉन्सेप्ट पर अपने बेबाक विचारों के लिए ध्यान आकर्षित किया है। और अब उनके गुमशुदा होने की खबर भी सबका ध्यान खींच रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉमेडियन के करीबी लोगों से बात कर उनके ठिकाने, उनके शो और उनके द्वारा बातचीत करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...