15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedबीटेक पास काफी कम सैलरी दे रही कंपनी, लोग बोले- इतने तो...

बीटेक पास काफी कम सैलरी दे रही कंपनी, लोग बोले- इतने तो रील से कमा लेगा बंदा

Published on

नई दिल्ली,

कहते हैं कि बीटेक की पढ़ाई कर ली तो बल्ले-बल्ले, जॉब मार्केट में ढेर सारे ऑफर, मनचाही सैलरी और तेजी से ग्रोथ की गारंटी. ये सब वो ख्वाब हैं जो हर बीटेक स्टूडेंट के दिल में होते हैं. इसी उम्मीद में लोग अच्छे कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए दिन-रात तैयारी करते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने इस भ्रम को तोड़ दिया. जहां एक आईटी कंपनी ने बीटेक होल्डर को सालाना 2.5 लाख का ऑफर दिया.

इसका असर सोशल मीडिया साइट X पर दिखा, जहां आज ‘2.52 LPA’ ट्रेंड करने लगा. कोई इस कंपनी के पैकेज की तुलना सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी से कर रहा है, तो किसी को 10 साल पहले की अपनी पहली सैलरी याद आ रही है. और कोई कह रहा है इतना मैं रील बनाकर कमा लूंगा.

दरअसल, इस सब की वजह कॉग्निजेंट कंपनी का एक जॉब एप्लिकेशन है. वायरल हो रहे इस एप्लिकेशन में बीटेक पास अभ्यर्थियों को 2.52 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर करने की बात कही गई है.

क्या लिखा है जॉब एप्लिकेशन में?
एप्लिकेशन में लिखा है कि कॉग्निजेंट 2024 बैच के उम्मीदवारों के लिए एंट्री-लेवल जॉब ऑफर कर रहा है, जिसमें चयनित कैंडिडेट को 2.52 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा. एप्लिकेशन के अनुसार, पीएफ और मेडिक्लेम कटने के बाद महीने की सैलरी सिर्फ रु. 18,000 रह जाएगी.

सोशल साइट X पर लोग हुए नाराज
कंपनी ने 2.52 लाख रुपये के पैकेज वाली जॉब एप्लिकेशन निकाली, तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और X पर “2.52 LPA” ट्रेंड करने लगा. कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार सिंगसेटी हाल ही में खबरों में थे, जब उनका नाम आईटी सेक्टर के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में शामिल हुआ. ऐसे में, जब कंपनी ने 2.52 लाख रुपये के पैकेज वाली जॉब एप्लिकेशन निकाली, तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और X पर ‘2.52 LPA’ ट्रेंड करने लगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...