7.2 C
London
Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedविवादित टिप्पणी मामला: कुणाल कामरा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी ट्रांजिट...

विवादित टिप्पणी मामला: कुणाल कामरा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी ट्रांजिट अग्रिम जमानत

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को मद्रास हाईकोर्ट ने राहत दे दी है. मंगलवार को कॉमेडियन मद्रास हाईकोर्ट में पेश हुए और ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की. उन्होंने कोर्ट में पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. इससे पहले हाईकोर्ट ने 28 मार्च को कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत दे दी थी.

ट्रांजिट अग्रिम जमानत किसी आरोपी को अपने वर्तमान अधिकार क्षेत्र में गिरफ्तारी से बचाती है यानी अंतरिम संरक्षण प्राप्त करने की अनुमति देती है, भले ही FIR उसके गृह राज्य के बाहर दर्ज की गई हो. HC ने आज कुणाल कामरा को वनूर अदालत जाने का निर्देश दिया, जिसने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी.

‘कामरा ने सीधे तौर पर नहीं की किसी की आलोचना’
मुंबई की खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी सुरक्षा मांगी थी. कामरा के वकील ने अदालत के समक्ष दलील दी कि कामरा ने सीधे तौर पर किसी की आलोचना नहीं की है और उनकी टिप्पणियों के पीछे कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में है.

कॉमेडियन की याचिका पर सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने कामरा को जमानत हासिल करने के लिए वनूर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 7 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी. अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. अदालत ने उन्हें जमानत शर्तों के संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए 7 अप्रैल को हाईकोर्ट के समक्ष पेश होने का भी आदेश दिया है.

कामरा के घर पहुंची पुलिस टीम
इससे पहले सोमवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों की एक टीम कॉमेडियन के घर पहुंची. पुलिस के घर पहुंचने पर कॉमेडियन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जिस जगह पर वह 10 साल से नहीं रहे हैं, वहां जाना ‘समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी’ है.’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई के हैबिटेट सेंटर में उनकी विवादित टिप्पणी के सिलसिले में खार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए. पुलिस ने इससे पहले शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर 24 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कामरा को दो समन भेजे थे.

‘कामरा पर दर्ज हैं 3 FIR’
मुंबई पुलिस के मुताबिक, कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर ने दर्ज कराई है, जबकि अन्य दो मामले नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यापारी ने दर्ज कराए हैं.

दरअसल, 23 मार्च को रिलीज हुए एक एपिसोड में कुणाल कामरा ने 1997 की फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने का पैरोडी वर्शन इस्तेमाल किया था, जिसमें डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा गया था. कॉमेडियन की इस हरकत की कड़ी आलोचना हुई और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की. इसके कुछ दिनों बाद बीएमसी ने हैबिटेट स्टूडियो के कुछ हिस्सों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया.

‘मैं माफी नहीं मांगूंगा’
सूत्रों ने बताया कि कामरा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगे, लेकिन फिलहाल वह मुंबई में नहीं हैं. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि वह अपनी टिप्पणी के लिए ‘माफी नहीं मांगेंगे’.इसके बाद में एक विस्तृत बयान में कामरा ने जोर देकर कहा कि नेताओं का मजाक उड़ाना कानून के खिलाफ नहीं है. उनके बयान के एक हिस्से में लिखा था, “एक शक्तिशाली सार्वजनिक व्यक्ति की कीमत पर मजाक को बर्दाश्त न कर पाने की आपकी अक्षमता मेरे अधिकार की प्रकृति को नहीं बदलती है.”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...