13.9 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क और ट्विटर के बीच शुरू हुई कोर्ट की लड़ाई, जानिए...

एलन मस्क और ट्विटर के बीच शुरू हुई कोर्ट की लड़ाई, जानिए किसका क्या दावा

Published on

नई दिल्ली

एलन मस्क और ट्विटर के बीच अदालती लड़ाई मंगलवार को अमेरिका में शुरु हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर मस्क को अपने 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा करने के लिए मजबूर करना चाहता है। टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, बाद में वे इससे पीछे हट गए है। अब ट्विटर चाहता है कि मस्क अपनी डील को पूरा करें। मामला अब कोर्ट में है। ट्विटर की कोशिश है कि ट्रायल डेट सितंबर के शुरुआत में आ जाए। वहीं, मस्क का आरोप है कि ट्विटर ने उन्हें लगातार फेक अकाउंट्स के बारे में गुमराह किया। अब अरबों डॉलर दांव पर है। यह सुनवाई डेलावेयर के पूर्वी राज्य में हो रही है।

मस्क नहीं चाहते जल्द हो सुनवाई
मस्क के वकीलों ने अपने जवाब में ट्विटर के तत्काल सुनवाई के अनुरोध का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ट्विटर से जानकारी हासिल करने और फर्जी खातों के विषय पर कई गवाहों को पेश करने में महीनों लगेंगे। इससे पहले ट्विटर ने इस सप्ताह की शुरुआत में मस्क पर 44 अरब डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण पूरा करने का दबाव बनाने के लिए मुकदमा किया था। इससे पहले मस्क की लीगल टीम ने यह तर्क देते हुए कागजात दाखिल किए हैं कि इतने जटिल मामले के लिए तारीख बहुत जल्द है और इसे फरवरी के मध्य में किया जाए।

ट्विटर ने नहीं दी फर्जी खातों की जानकारी
शुक्रवार को डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में दाखिल किए गए जवाब में मस्क के वकीलों ने आरोप लगाया कि ट्विटर ने फर्जी खातों के बारे में जानकारी नहीं दी है। वकीलों ने कहा कि ऐसा करने में देरी की गई, टालमटोल की और तकनीकी बाधाएं डालने की कोशिश हुई।

मस्क ने रद्द की डील
मस्क ने फर्जी खातों की सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को रद्द करने की घोषणा की थी। वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने कहा था कि वह इस सौदे को बरकरार रखने के लिए टेस्ला के सीईओ मस्क पर मुकदमा करेगी।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...