6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedरूस में बेकार पड़ा भारत का करोड़ों रुपया, तेल कंपनियां हुईं परेशान

रूस में बेकार पड़ा भारत का करोड़ों रुपया, तेल कंपनियां हुईं परेशान

Published on

नई दिल्ली,

भारत की सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों का लाभांश (डिविडेंड इनकम) रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण उसके बैंकों में ही फंस गया है और अब वो चाहती हैं कि उस पैसे का इस्तेमाल रूस से तेल खरीद में हो. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि भारतीय कंपनियां अपने फंसे पैसे को किसी तरह इस्तेमाल करने के लिए सभी कानूनी विकल्प तलाश रही हैं.

ONGC विदेश (OVL), ऑयल इंडिया (OIL), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (OIC) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) की शाखा भारत पेट्रोरिसोर्सेज को रूस ने डिविडेंड इनकम भुगतान में कुल 60 करोड़ डॉलर दिए थे जो रूस के बैंक खातों में ही फंसकर रह गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के भुगतान चैनलों पर प्रतिबंध लग गया है.

डिविडेंड इनकम वह पैसा होता है किसी कंपनी का शेयर खरीदने पर मिलता है. अगर कंपनी लाभ में है तो उस लाभ का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारक को देती है.अब भारत की कंपनियों ने अपने रूसी साझेदारों के साथ डिविडेंड इनकम का मुद्दा उठाया है. भारत और रूस की सरकारें भी इस मुद्दे पर चर्चा कर रही हैं. रूस वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है. वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के महीने में भारत ने रूस से 3.37 अरब डॉलर का तेल खरीदा था.

रूस में फंसे पैसे के इस्तेमाल में कई दिक्कतें
भारत की सरकारी तेल कंपनियों में से एक के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘सबसे व्यावहारिक विकल्प यह होगा कि उस पैसे का उपयोग रूस से खरीदे जाने वाले तेल के कुछ हिस्से के भुगतान के लिए किया जाए. लेकिन इसमें कई वित्तीय और कानूनी दिक्कतें हैं. हम इसका समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं.’

डिविडेंड इनकम के पैसे का इस्तेमाल सीधे तौर पर तेल के भुगतान के लिए कर पाना संभव नहीं है क्योंकि इसके रास्ते में टैक्स, अकाउंटिंग की दिक्कतें और अंतरराष्ट्रीय टैक्स क्षेत्राधिकार से संबंधित चुनौतियां आएंगी. और भारत की तेल कंपनियां रूस के खिलाफ लगे पश्चिमी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करना चाहती हैं.

भारतीय रिफाइनरों को उधार दिया जा सकता है रूस में फंसा पैसा
अधिकारी ने कहा कि फंसे हुए पैसे का उपयोग करने का एक तरीका यह हो सकता है कि इसे रूसी तेल खरीदने वाले भारतीय रिफाइनरों को उधार दिया जाए. रिफाइनर रूस में पड़े पैसे का उपयोग तेल खरीद के कुछ हिस्से के भुगतान के लिए कर सकते हैं और फिर भारत में वो कर्ज चुका सकते हैं. सरकारी तेल रिफाइनर आईओसी और बीपीसीएल पहले से ही रूस में निवेश वाली भारतीय तेल कंपनियों में शामिल हैं.

ONGC की विदेशी निवेश शाखा OVL के पास रूस के सखालिन-1 प्रोजेक्ट में 20 प्रतिशत और वेंकोर प्रोजेक्ट में 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. IOC, OIL और भारत पेट्रोरिसोर्सेज (BPRL) ने मिलकर वेंकोर प्रोजेक्ट में 23.9 प्रतिशत और तास-यूर्याख प्रोजेक्ट में 29.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रखी है. फंसे हुए डिविडेंड का लगभग 45 करोड़ डॉलर IOC, OIL और भारत पेट्रोरिसोर्सेज (BPRL) का है. OVL का करीब 15 करोड़ डॉलर का डिविडेंड इनकम भी फंसा हुआ है.

भारत की तेल कंपनियां फिलहाल रूस के किसी प्रोजेक्ट में निवेश करने का नहीं सोच रही हैं जिससे फंसे हुए पैसे का इस्तेमाल कर लेना ही एकमात्र व्यवहार्य विकल्प दिख रहा है.यूक्रेन युद्ध से पहले जहां भारत रूस से बेहद कम मात्रा में तेल खरीदता था, अब सबसे अधिक तेल रूस से ही खरीद रहा है. रूस पिछले साल इराक, सऊदी अरब जैसे भारत के शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ताओं को पीछे छोड़कर भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...