17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedकस्टमर ने खोल दी SBI बैंक के 'लंच ब्रेक नियम' की पोल,...

कस्टमर ने खोल दी SBI बैंक के ‘लंच ब्रेक नियम’ की पोल, शेयर की तस्वीर तो बैंक ने भी दे डाली कड़क चेतावनी

Published on

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई भारत के सबसे महत्वपूर्ण बैंकों में से एक है। अधिक ग्राहक होने और काम में बाधा आने के कारण एसबीआई ने नियम बनाया है कि बैंक की किसी भी शाखा में लंच ब्रेक नहीं होगा। बैंक के सभी स्टाफ बारी-बारी से लंच करने जाएंगे। लेकिन राजस्थान के पाली के शख्स ने X पर एक पोस्ट शेयर कर एसबीआई की पोल खोल कर दी।

X यूजर ललित सोलंकी ने अपने हैंडल @lalitmali03 पोस्ट शेयर कर लिखा है- ‘दोपहर के तीन बज रहे थे और सभी स्टाफ लंच पर थे। एक ओर एसबीआई कहता है कि हमारे यहां लंच ब्रेक नहीं होता है और दूसरी ओर सारे स्टाफ एक साथ लंच करने चले जाते हैं। डियर @TheOfficialSBI दुनिया बदल सकती है लेकिन आपकी सर्विस कभी नहीं बदलेगी’।

भड़का यूजर
अगले पोस्ट में ललित सोलंकी ने लिखा है- ‘किसी को लंच से समस्या नहीं है। समस्या वर्क कल्चर से है। जब मर्जी तब ब्रेक ले लो। एसबीआई का नियम है कि वहां कोई लंच ब्रेक नहीं होता है। इसकी जगह कर्मचारी रोटेशनल आधार पर लंच करने जाते हैं ताकि सर्विस पर कोई प्रभाव ना पड़े। लेकिन नहीं सबको साथ में जाना है।’

एसबीआई ने दी चेतावनी
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद एसबीआई ने भी ललित की शिकायत पर चेतावनी भरे लहजे में प्रतिक्रिया दी है। एसबीआई ने रिप्लाई करते हुए लिखा है- ‘हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से शाखा परिसर के अंदर फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। यदि इनका गलत इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इसलिए, आपको हम सलाह देना चाहते हैं कि इन्हें तुरंत सोशल मीडिया साइट्स से हटा दें।’

X पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने लिखा है- एसबीआई के स्टाफ गैरजिम्मेदार हैं। उनकी सर्विस भी बेकार है। अपनी सर्विस सुधारो एसबीआई। एक और यूजर ने लिखा है- जब मर्जी हो तब कोई नही जाता एक दिन ब्रांच में सुबह 10 से रात 8 बजे तक बैठकर देखो सब पता चल जाएगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...