8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedइनकम टैक्‍स दरों में कटौती, चीन का इंतजाम... वित्त मंत्री क्‍या इंडिया...

इनकम टैक्‍स दरों में कटौती, चीन का इंतजाम… वित्त मंत्री क्‍या इंडिया इंक की ये डिमांड करेंगी पूरी?

Published on

नई दिल्‍ली

उद्योग जगत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आम आदमी की जेब में ज्‍यादा पैसा डालने की अपील की है। उसने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में इनकम टैक्स घटाने, ईंधन पर टैक्स कम करने और नौकरियां पैदा करने वाले सेक्टर्स को बढ़ावा देने की मांग की। यह बात सोमवार को बजट से पहले वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में सामने आई। उद्योग जगत का मानना है कि मध्यम वर्ग के लोगों के हाथ में ज्‍यादा पैसा होगा तो खरीदारी बढ़ेगी। इसके लिए इनकम टैक्स की दरें कम करनी जरूरी हैं। साथ ही, पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन पर टैक्स कम करने से भी लोगों को राहत मिलेगी। उद्योग जगत ने नौकरियां पैदा करने वाले क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने पर भी जोर दिया। इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और लोगों की आमदनी बढ़ेगी।

उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को वित्त मंत्री के साथ अपनी परंपरागत बजट-पूर्व बैठक में ये सुझाव दिए। उनका मानना है कि मध्यम वर्ग के हाथों में अधिक खर्च करने योग्य आय सुनिश्चित करने के लिए सरकार को वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में व्यक्तिगत आयकर दरों में कमी करनी चाहिए। साथ ही ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कमी और रोजगार वाले क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने की भी जरूरत है।

बजट से पहले पांचवीं परामर्श बैठक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट से पहले पांचवीं परामर्श बैठक के दौरान उद्योग निकायों ने भारत सहित वैश्विक स्तर पर चीन के अतिरिक्त स्टॉक को डंप करने और ‘जलवायु आपातकाल’ के कारण खाद्य सुरक्षा और महंगाई के लिए पैदा हो रही चुनौतियों का मुद्दा भी उठाया।

वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री के अलावा, बैठक में वित्त सचिव, दीपम (निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग) के सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी शामिल हुए।

बैठक के बाद भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष संजीव पुरी ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां हैं।

उन्होंने कहा, ‘चीन बहुत सारे उत्पादों को भारत सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में डंप कर रहा है। हमारे सामने जलवायु आपातकाल का मुद्दा भी है, जो अन्य चीजों के अलावा खाद्य सुरक्षा और मुद्रास्फीति को भी प्रभावित करता है। इस बारे में हमने कई सुझाव और विचार दिए हैं।’

पुरी ने कहा कि उपभोग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सुझाव दिया है कि 20 लाख रुपये तक की आय पर सीमांत आयकर दर में कुछ छूट दी जानी चाहिए, ताकि उपभोग को बढ़ावा मिले, अधिक व्यय योग्य आय हो और बदले में राजस्व में भी उछाल आए।

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने यह भी सुझाव दिया है कि पेट्रोलियम पर उत्पाद शुल्क को थोड़ा कम किया जाना चाहिए। इससे भी अधिक व्यय योग्य आय होगी।’

सीतारमण ने ध्‍यान से सुनीं बातें
बैठक में मौजूद फिक्की के उपाध्यक्ष विजय शंकर ने कहा, ‘वित्त मंत्री और उनके सहयोगियों ने आज उद्योग जगत की बात को बहुत धैर्यपूर्वक सुना। विभिन्न उद्योग निकायों से लगभग 13 लोग बैठक में मौजूद थे।’

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा, ‘हमने सरकार को व्यक्तिगत आयकर में कमी करने का सुझाव दिया, ताकि लोगों के हाथों में अधिक पैसा हो सके। इससे मांग को बढ़ावा मिलेगा और मुद्रास्फीति कम होगी। हमने जीएसटी सरलीकरण के लिए भी कहा है।’

एसोचैम के अध्यक्ष संजय नायर ने कहा कि एमएसएमई के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने, कर्ज प्रवाह बढ़ाने और टीडीएस जैसी चीजों के युक्तिकरण पर ध्यान देने का सुझाव दिया गया।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...