26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedवेदांता से तोड़ी डील, अब गुजरात से भी किनारा? तमिलनाडु के CM...

वेदांता से तोड़ी डील, अब गुजरात से भी किनारा? तमिलनाडु के CM से मिले Foxconn के CEO

Published on

नई दिल्ली,

बीते साल से ही देश में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए फॉक्सकॉन और वेदांता में डील हुई थी और ये प्लांट गुजरात में लगना था. लेकिन बीते दिनों मामला अटका और ताइवान की दिग्गज कंपनी ने अनिल अग्रवाल की Vedanta से डील कैंसिल कर दी. फिर खबर आई कि कंपनी अकेले ही भारी-भरकम निवेश करके सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करेगी. इस बीच Foxconn के CEO ने भारत में निवेश को लेकर पहले कर्नाटक और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मुलाकात की है. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या फॉक्सकॉन कंपनी अब गुजरात में निवेश नहीं करेगी?

8800 करोड़ का निवेश करेगी फॉक्सकॉन
Foxconn के CEO ब्रांड चेंग (Brand Cheng) ने राज्य में निवेश के उद्देश्य से बीते सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की. फिर अगले दिन मंगलवार को चेंग तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) से चर्चा करने के लिए पहुंच गए. मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों से फॉक्सकॉन इंडस्ट्रियल इंटरनेट (FII) की ओर से राज्य में करीब 8,800 करोड़ रुपये के निवेश पर चर्चा की. इस निवेश से 14,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

कर्नाटक सरकार ने निवेश का स्वागत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात करने के पहले Foxconn CEO ने कर्नाटक के सीएम के साथ इस संबंध में चर्चा की थी. इस दौरान मौजूद राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने इस बड़े इन्वेस्टमेंट प्लान को लेकर ट्विटर पर अपना उत्साह जाहिर किया. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए राज्य में इन्वेस्टमेंट और उससे पैदा होने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में बताया. ट्वीट में कहा गया है कि कर्नाटक Foxconn मेगा इन्वेस्टमेंट का स्वागत करते हैं. इससे न केवल तकनीकी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

पहले गुजरात में प्लांट लगाने की थी योजना
भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देशय के मद्देनजर भारतीय उद्योगपति अनिल अग्रवाल की कंपनी ने ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ जो डील की थी, उसके मुताबिक गुजरात में 19.5 अरब डॉलर (करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये ) के निवेश के साथ सेमीकंड्क्टर और डिस्प्ले प्रोडक्शन प्लांट लगाने का ऐलान किया गया था. लेकिन बीते दिनों फॉक्सकॉन ने बिना कोई कारण बताए ही इस डील के अपने हाथ खींच लिए थे. इसके तुरंत बाद फॉक्सकॉन ने अकेले ही देश में प्लांट लगाने की तैयारी का खुलासा किया था.

Vedanta की भी तैयारी जोरों पर
देश में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए की गई डील से फॉक्सकॉन के कदम पीछे खींचने के बाद अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता लिमिटेड की ओऱ से भी एक बयान जारी कर टिप्पणी की गई थी. वेदांता के मुताबिक, वह सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के लिए प्रतिबद्ध है और भारत के पहले सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के लिए अन्य पार्टनर्स भी ढूंढ़े हैं. कंपनी ने जल्द प्रोडक्शन ग्रेड 28nm का लाइसेंस मिलने का विश्वास जताया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...