18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedदिल्लीवालों को आटे-दाल का भाव पता चला... सब्जी, राशन, ग्रोसरी खरीदने में...

दिल्लीवालों को आटे-दाल का भाव पता चला… सब्जी, राशन, ग्रोसरी खरीदने में जेबें हो रही हैं ठीली

Published on

नई दिल्ली

उत्तर भारत में कई हिस्सों में बारिश से बर्बाद हुई फसल और त्योहार के सीजन की वजह से हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते में ही कई सब्जियों के दामों में उछाल आया है। टमाटर, तोरई, ग्वार फली, शिमला मिर्च, मटर, बैंगन जैसी हरी सब्जियों के दाम में 15 से 20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी देखी गई है। त्योहारी सीजन में महंगाई ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया गया है। महंगाई का आलम यह है कि अमूमन शिमला मिर्च, मटर, गोभी जैसी सब्जियां जो 40 से 60 रुपये किलो में मिलती थीं, अब इतने में ढाई सौ ग्राम ही मिल रही हैं।

​महंगाई ने सब्जियों का स्वाद किया ‘फीका’
नरेला में सब्जी विक्रेता सोनू ने बताया कि टमाटर के रेट में भी 10 से ₹15 रुपये का उछाल आया है। टमाटर पिछले हफ्ते ₹40 रुपये किलो तक मिल रहा था, अब यह 60 से ₹70 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं, गोभी ₹80 रुपये किलो के भाव से बिक रही है। शिमला मिर्च ₹120-130 रुपये किलो और और मटर ₹60 रुपये की 250 ग्राम बिक रही है। धनिया पत्ता 220 रुपये किलो, नींबू ₹40 रुपये और अदरक 30 रुपये के ढाई सौ ग्राम बिक रहे हैं। आजादपुर मंडी में सब्जी के थोक विक्रेताओं का कहना है कि हरी सब्जियों में अभी राहत की उम्मीद नहीं है। जब तक मौसम सामान्य नहीं होता, तब तक किसी भी नई फसल के आने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रहे हैं।

बढ़ गए सब्जियों के दाम
बारिश ने आलू और प्याज में भी तेजी ला दी है। दशहरा से पहले तक प्याज के रेट 20 से ₹25 रुपये किलो थे। वह अब 35 से ₹40 रुपये किलो तक बिक रहा है। आलू भी 30 रुपये, खीरा ₹40 से ₹50 रुपये किलो के भाव से लोकल बाजार में बिक रहा है। आजादपुर मंडी में प्याज के थोक विक्रेता श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि बारिश का असर न सिर्फ उत्तर भारत में बल्कि दक्षिण भारत में भी देखने को मिल रहा है। पहले कर्नाटक और दूसरे दक्षिण भारतीय राज्य से प्याज यहां आ रही थी, लेकिन वहां हुई बारिश की वजह से प्याज की नई फसल नहीं आ पा रही है। अभी प्याज महाराष्ट्र और नासिक से आ रहा हैं। ऐसे में प्याज के दाम में ₹20 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। थोक बाजार में प्याज का रेट 15 से 27 रुपये किलो तक है। सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे चितरंजन मिश्र ने बताया कि मटर के साथ-साथ पनीर के रेट भी बढ़ गए हैं ₹240 तक के बिकने वाला पनीर अब ₹270 रुपये किलो तक मिल रहा है।

शिमला मिर्च 100 से 120 रुपये किलो
पत्ता गोभी 70 रुपये किलो
करेला 60 रुपये किलो
हरी मिर्च 60 रुपये किलो
घीया 35 से 40 रुपये किलो
आलू 30 रुपये किलो
बैंगन 40 रुपये किलो
गाजर 60 रुपये किलो
देसी खीरा 50 रुपये किलो
आंवला 100 से 120 रुपये किलो
भिंडी 30 से 40 रुपये किलो
नींबू 100 से 120 रुपये किलो
मशरूम 200 से 220 रुपये किलो
पालक 60 रुपये किलो

​आटा, चावल, दाल… महंगाई ने कर दिया बुरा हाल
हफ्ते भर पहले दिल्ली के बाजारों में अरहर दाल 90 रुपये में मिल रही थी, लेकिन अब इसकी कीमत 98 रुपये किलो हो गई है। 100 रुपये वाली उड़द दाल अब 110 और 120 रुपये में मिल रही है। आटा, चावल, गुड़ और चीनी सभी के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। खाने-पीने की चीजों के दाम में अचानक इस तरह से बढ़ोतरी होने से थोक और खुदरा बाजार के दुकानदार भी हैरान हैं। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में डिमांड और सप्लाई में भारी अंतर के चलते दाम अचानक बढ़ गए हैं।

​ऐसे बढ़ गए हर चीज के दाम
नया बाजार की दलहन मार्केट के थोक कारोबारी अनुज के अनुसार त्योहारों के सीजन में खाने-पीने के वस्तुओं की मांग बढ़ी है। मांग और सप्लाई में भारी गैप के चलते ऐसा हुआ है। दलहन की नई फसल जनवरी के आखिर तक बाजारों में आएगी। पहले से स्टॉक कम है। खुदरा दुकानदार आदर्श यादव का कहना है कि पिछले 2 दिन में खाने-पीने की चीजों के दाम 3-4 रुपये तक बढ़े हैं। दाल की कीमत में तो 10 रुपये तक बढ़ोतरी है। पहले चावल की न्यूनतम दर 30/32 रुपये/ किलो थी, अब वही चावल 32/34 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। आटा और गेहूं के कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी और थोक खाद्य तेल बिक्रेता हेमंत गुप्ता के अनुसार खाने-पीने की चीजों के दाम में बढ़ोतरी का कोई ठोस कारण नहीं है। त्योहारों के सीजन में इन वस्तुओं की मांग अचानक बढ़ गई है और स्टॉक उतना है नहीं, इसलिए दामों में बढ़ोतरी है। लेकिन, यह बढ़ोतरी अस्थायी है। कुछ दिनों में इन सभी वस्तुओं के दाम में कम हो जाएंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...