7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedचार कैमरे वाला डिजाइन, लेकिन सच्चाई कुछ और... खुली Realme के फोन...

चार कैमरे वाला डिजाइन, लेकिन सच्चाई कुछ और… खुली Realme के फोन की पोल

Published on

नई दिल्ली,

स्मार्टफोन्स मैन्युफैक्चर्र्स लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के फीचर्स ऑफर करते हैं. कभी कैमरा के नंबर्स, तो कंपनी प्रोसेसर के नाम पर ब्रांड्स स्मार्टफोन्स की हाईप क्रिएट करते हैं. हालांकि, पिछले कुछ सालों में प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के नाम का शोर कम चुका है.

ऐसे में ब्रांड्स लोगों को लुभाने के लिए डिजाइन के दम पर चाल चल रहे हैं. खासकर 10 से 15 हजार रुपये के बजट में ऐसा होता ज्यादा दिख रहा है. भारत में बड़ी संख्या में लोग 10 से 15 हजार रुपये के बजट में फोन खरीदते हैं, लेकिन उनके साथ एक धोखा हो रहा है.

दरअसल, कुछ ब्रांड्स अपने प्रीमियम और बजट फोन्स का डिजाइन एक जैसा रखते हैं. इसमें Realme का नाम सबसे ऊपर है. आप देखेंगे की कंपनी की नंबर सीरीज, P-सीरीज, C-सीरीज और Narzo सीरीज के बहुत से फोन्स का डिजाइन एक जैसा है.

एक जैसा डिजाइन रखने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन दिक्कत कैमरा मॉड्यूल को लेकर आती है. आपको ब्रांड के कुछ ऐसे फोन्स भी दिखेंगे जिसमें कैमरा तो सिर्फ एक दिया गया है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल चार लेंस वाला है. देखने पर आपको लगेगा कि फोन में चार कैमरे लगे हैं.

क्या ब्रांड ने लोगों के साथ किया धोखा?
हालांकि, ब्रांड झूठ नहीं बोलता है. वो ये बता कर ही अपना स्मार्टफोन बेचता है कि उसमें सिर्फ एक कैमरा है, लेकिन डिजाइन देखकर लगता है कि फोन में चार कैमरे लगे हैं. ब्रांड चाहे तो इस फोन को सिंपल भी बना सकता है, लेकिन वो यूजर्स को लुभाने के लिए महंगे फोन वाला डिजाइन कैरी करता है.

कुछ यूजर्स इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने Realme के दो स्मार्टफोन्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इन वीडियोज में दिखाया गया है कि कैसे एक कैमरा और दो कैमरे वाले दोनों फोन का डिजाइन बिलकुल एक जैसा है. दोनों ही फोन्स को देखकर लगेगा इसमें चार कैमरे हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...