3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedधर्मेंद्र की पहली पत्नी की तस्वीर आई सामने, सेट पर बेटे से...

धर्मेंद्र की पहली पत्नी की तस्वीर आई सामने, सेट पर बेटे से मिलने पहुंचीं

Published on

एक्टर बॉबी देओल ने मां प्रकाश कौर संग अनदेखी फोटो शेयर की है. इन फोटोज में मां-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. सेट पर प्रकाश कौर, बॉबी देओल से मिलने गई थीं, जिसके बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर कीं. मां-बेटे की ये फोटोज फैन्स का दिल जीत रही हैं. इंटरनेट पर इस समय दोनों की बॉन्डिंग के चर्चे हो रहे हैं. बॉबी देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं.

फोटो में देखा जा सकता है कि बॉबी देओल ने पिंक कलर की पगड़ी बांधी हुई है. पठानी सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है. पास ही में मां प्रकाश कौर बैठी हैं. पहली फोटो में तो प्रकाश कौर कैमरे के सामने मुस्कुराती दिख रही हैं. वहीं, दूसरी फोटो में दोनों कुछ बात करते नजर आ रहे हैं. फोटोज शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन में ‘लव यू मां’ लिखा है. इस के साथ लाल रंग की हार्ट इमोजी बनाई है. साफ तौर पर नजर आ रहा है कि बॉबी देओल, अपनी मां से कितना प्यार करते हैं.

बॉबी देओल की इन फोटोज पर सेलेब्स कॉमेंट कर रहे हैं और प्रकाश कौर पर प्यार बरसा रहे हैं. इसके अलावा फैन्स के भी कॉमेंट्स कुछ खास हैं. एक फैन ने लिखा, ‘प्रकाश कौर बहुत ज्यादा सनी पाजी की तरह दिखती हैं.’ वहीं, एक और फैन ने बॉबी देओल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘पाजी पगड़ी में बहुत अच्छे लग रहे हो.’ पंजाब में बॉबी देओल अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं. मां प्रकाश कौर भी एक्टर के साथ ही हैं.

कुछ हफ्तों पहले बॉबी देओल ने फैन्स को ट्रीट देते हुए पापा धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ एक फोटो शेयर की थी. सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल भी हुई थी. बॉबी देओल ने फोटो के कैप्शन में बताया था कि लाइफ, केवल प्यार करने का तरीका आपको सिखाती है. यह बहुत प्यारी होती है. खुश रहने का एकमात्र तरीका प्यार करना और प्यार लेना ही है. बॉबी देओल ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से किया था. इनकी हिट फिल्मों में ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’, ‘और प्यार हो गया’, ‘अजनबी’, ‘हमराज’ समेत कई शामिल हैं. हाल ही में बॉबी देओल ने काजोल के साथ फिल्म ‘गुप्त’ के 25 साल पूरे होने की खुशी में ग्रैंड पार्टी की थी.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...