19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedविदाई के वक्त राधिका को गले लगाकर भावुक हुए धोनी, एक भाई...

विदाई के वक्त राधिका को गले लगाकर भावुक हुए धोनी, एक भाई की तरह अनंत से मांगी ऐसी चीज

Published on

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 7 साल तक डेटिंग करने के बाद अब 7 जन्मों के साथी बन गए हैं। उनकी खुशियों में शरीक होने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचे। हॉलीवुड, बॉलीवुड के साथ क्रिकेट की दुनिया के कई मशहूर खिलाड़ियों ने शिरकत की। कैप्टन कूल के नाम से जाने-जाने वाले एमएस धोनी भीपरिवार के साथ लगभग हर फंक्शन में नजर आए।

इस दौरान माही का अंबानी और मर्चेंट परिवार से खास रिश्ता देखने को मिला। यहां तक कि राधिका को विदा करते वक्त वो भावुक भी हो गए, जो उनकी हालही में की सोशल मीडिया पोस्ट से साफ पता चल रहा है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के साथ अनंत अंबानी से एक भाई की तरह कुछ मांगा भी है।(फोटो साभार: इंस्टाग्राम @mahi7781)

पहले बाराती बने, फिर की विदाई
महेंद्र सिंह धोनी ने अंबानी और मर्चेंट परिवार दोनों के लिए ही अपनी बराबर जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बिल्कुल खास मेहमान की तरह जल्दी पहुंचकर बारात का काम संभाला और अनंत अंबानी की बारात में शामिल हुए। इस दौरान उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा, इसके बाद उन्होंने एक भाई की तरह गले लगकर राधिका को विदा किया।

विदाई के वक्त थाला हुए भावुक
राधिका मर्चेंट ने विदाई के वक्त थाला को जब गले लगाया तो वो भी एक भाई की तरह इमोशनल हो गए। और, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राधिका की मुस्कान कभी न हो। अनंत से कहा कि उम्मीद है कि आप उसी प्यार से राधिका की देखभाल करेंगे जैसे कि अपने पास-पास के सभी लोगों की करते हैं। इस तरह उन्होंने अनंत अंबानी से राधिका की खुशिया और उनके लिए प्यार मांगा जो किसी दौलत से कम नहीं है।

भाई-बहन का रिश्ता
एक भाई और बहन का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है, चाहे वह खून का हो या फिर महेंद्र सिंह धोनी और राधिका की तरह ही हो। दोनों ही रिश्तों में प्यार और सम्मान होता है, एक-दूसरे की केयर करना भी जानते हैं। भले ही राधिका एशिया के सबसे अमीर खानदान की बहू बनी, लेकिन फिर भी धोनी से चिंता जताते हुए अनंत से उनकी देखभाल करने को कहा है।

क्यों जरूरी है ऐसा भाई
हर एक लड़की का एक भाई जरूरी होना चाहिए, राधिका मर्चेंट का कोई सगा भाई नहीं है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए बिल्कुल एक भाई की तरह ही हैं। एसएस धोनी ने भी अपना भाई का कर्तव्य बखूबी निभाया है, उनकी पोस्ट से साफ पता चलता है कि राधिका भले उनके घर में पली-बढ़ी नहीं हुईं। लेकिन रिश्ता भाई-बहन की तरह ही मजबूत है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...