9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedदीपिका-अनन्या संग किया रोमांस, दिए इंटीमेट सीन, एक्टर बोला- मुझे धोखेबाज...

दीपिका-अनन्या संग किया रोमांस, दिए इंटीमेट सीन, एक्टर बोला- मुझे धोखेबाज…

Published on

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘खो गए हम कहां’ को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है. फिल्म में उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया जा रहा है. ‘खो गए हम कहां’ से पहले उन्होंने ‘गली बॉय’, ‘बंटी और बबली 2’, ‘फोन भूत’ और ‘गहराइयां’ जैसी मूवीज में देखा गया है. ‘खो गए हम कहां’ की रिलीज के बाद सिद्धांत ने ‘गहराइयां’ फिल्म को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म के बाद उन्हें धोखेबाज का टैग दे दिया गया था.

फिल्म के दौरान बदल गए थे सिद्धांत
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिद्धांत बताते हैं कि ‘गहराइयां’ फिल्म में उनके रोल को खूब पसंद किया गया. लोगों ने उनके कैरेक्टर की तारीफ भी की. पर इस फिल्म के बाद उन्हें धोखेबाज भी कहा गया. उन्होंने कहा- मैंने एक महीने तक गहरइयां की शूटिंग की. इस दौरान मेरे आस-पास मौजूद लोगों ने महसूस किया कि मैं एक अलग व्यक्ति बन गया हूं. मैं जिस तरह से चलता-फिरता था, उठना-बैठना और खाना-पीना सब अलग हो गया था.

‘मैं बदल रहा था और मेरे अंदर आए बदलावों का मुझे ही पता नहीं चला. लोगों ने मुझसे कहना शुरू किया कि मैं अलग इंसान बन रहा हूं. पर मुझे यकीन था कि जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म होगी और फिल्म रिलीज होगी, मेरे कैरेक्टर से कई अच्छी चीजें सीखने को मिलेंगी.’

जब सिद्धांत को मिला धोखेबाज का टैग
सिद्धांत कहते हैं कि ‘मैं हमेशा उन लोगों के लिए सहानभूति रखता हूं, जिनके साथ मैं उठता-बैठता हूं. मैं खुले मिजाज का इंसान हूं. मैं उनके प्रति ज्यादा सहानभूति रखता हूं, जो मुझे लेकर गलत सोचते हैं. मैंने कभी लोगों के निगेटिव कमेंट्स को गंभीरता से नहीं लिया. गली बॉय के बाद बहुत से लोगों ने सोचा कि मैं एक रैपर हूं. गहराइयां के बाद बहुत से लोगों ने सोचा कि मैं धोखेबाज और जहरीला व्यक्ति हूं.’

‘मैंने अपने हर किरदार को ठीक उसी तरह निभाया है, जिस तरह निभाना चाहिए. मैंने अपने कैरेक्टर के साथ कभी छेड़छाड़ नहीं की.’बता दें कि ‘गहराइयां’ 11 फरवरी 2022 को अमेजम प्राइम पर रिलीज हुई थी. फिल्म में उन्होंने दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे संग इंटीमेट सीन्स दिए थे.

Latest articles

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...