9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedब्लैक में मिल रहीं दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट, बोले- मेरा...

ब्लैक में मिल रहीं दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट, बोले- मेरा दोष नहीं

Published on

नई दिल्ली,

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, इंडिया आए हुए हैं. अलग-अलग शहरों में जाकर कॉन्सर्ट कर रहे हैं. पंजाबी गानों से दर्शकों को लुभा रहे हैं. जोरदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रहे हैं. अहमदाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद और न जाने कहां-कहां दिलजीत परफॉर्म कर चुके हैं. 8 दिसंबर को दिलजीत इंदौर पहुंचे. कॉन्सर्ट किया. और यहां इन्होंने सबसे पहले अपने फैन्स के साथ ‘जय श्री महाकाल’ का जयकारा लगाया.

वायरल हो रहा दिलजीत का वीडियो
दिलजीत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो इस दौरान बात कर रहे हैं टिकट के ब्लैक होने के बारे में. दिलजीत ने कहा- बहुत दिनों से हमारे देश में मेरे खिलाफ चल रहा है कि टिकट ब्लैक हो रही हैं. दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकट ब्लैक हो रही है. तो भाई, मेरा कसूर थोड़ी न हैं कि टिकट ब्लैक हो रही हैं.

“अगर पाजी आप 10 रुपये की टिकट ले लो और उसे 100 रुपये की बेच दो तो उसमें आर्टिस्ट का क्या कसूर है? मुझे ये सब देखकर राहत इंदौरी जी का एक शेर याद आ गया, कहें तो सुनाऊं. उनका शहर है. ये प्रोग्राम आज राहत इंदौरी जी के नाम. तो मीडिया वालों जितने इल्जाम मेरे ऊपर आप लोगों को लगाने हैं, वो लगा तो तसल्ली से. न तो मुझे कोई बदनामी का भय है. कोई टेंशन नहीं है मुझे.”

टिकट के ब्लैक होने पर दिलजीत ने कही ये बात
“ये सब अभी थोड़ी न शुरू हुआ है. जबसे भारत में सिनेमा है तबसे 10 का 20, 10 का 20 कबसे चल रहा है ये. बदल गया टाइम, जो एक्टर होते थे, उनकी फिल्मों में सिंगर पीछे गाते थे और एक्टर मुंह हिलाते थे. अब गाने वाले आगे आ गए हैं, बस इतनी सी बात है. यही बदला है. 10 का 20, 10 का 20 तो बहुत पुराने टाइम से चल रहा है. मेरे दो भाइयों ने टूर शुरू किया है. करण औजला और एपी ढिल्लों. उनके लिए भी बेस्ट ऑफ लक. ये इंडीपेंडेंट म्यूजिक का टाइम शुरू है. मुसीबतें तो आएंगी. जब कोई भी बदलाव आता है तो मुसीबत आती है. हम अपना काम करते जाएंगे. जितने भी इंडीपेंडेंट आर्टिस्ट्स हैं, जोर और मेहनत डबल कर दो. भआरतीय संगीत का समय आ गया है.”

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...