10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedइस बैंक के डूबने से 10000 स्टार्टअप्स पर सीधा असर, खतरें में...

इस बैंक के डूबने से 10000 स्टार्टअप्स पर सीधा असर, खतरें में 1 लाख जॉब

Published on

नई दिल्ली,

सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने के बाद स्टार्टअप्स पर इसका बुरा असर पड़ने की आशंका जताई गई है. इनमें भारत समेत दुनिया भर के स्टार्टअप्स शामिल हैं. अनुमान है कि बैंक के दिवालिया होने से 1 लाख से ज्यादा लोगों के रोजगार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. 10 हजार से ज्यादा स्टार्टअप्स पर इसका सीधा असर हो सकता है.

10 हजार स्टार्टअप्स पर संकट!
नेशनल वेंचर कैपिटल एसोसिएशन यानी NVCA के आंकड़ों के मुताबिक सिलिकॉन वैली बैंक में 37 हजार से ज्यादा छोटे बिजनेसेस के खाते हैं, जिनमें हरेक खातेदार की ढाई लाख डॉलर से ज्यादा की रकम जमा है. बैंक के दिवालिया होने के बाद ये रकम अब इन छोटे बिजनेसेस को लंबे समय तक नहीं मिलने की आशंका है. पैसा नहीं निकाल पाने की वजह से इनके सामने सैलरी देने का संकट खड़ा हो सकता है. इससे 10 हजार से ज्यादा छोटे कारोबार और स्टार्टअप्स पर सीधा असर होगा.

अमेरिकी सरकार ने हाथ खड़े किए!
वहीं अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा है कि सरकार, सिलिकन वैली बैंक को कोई राहत नहीं देगी. हालांकि अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि वो ग्राहकों की जमा रकम को बचाने के लिए कोशिश कर रही है. फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ढाई लाख डॉलर तक की जमा रकम का बीमा करता है. लेकिन कई कंपनियों और अमीर लोगों के बैंक खातों में इससे ज्यादा रकम है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कई कंपनियों के कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह नहीं मिलेगी.

SVB संकट से भारत में बढ़ी चिंता
वहीं सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने के बाद भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की चिंता बढ़ गई है. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वो स्टार्टअप के संस्थापकों और CEO के साथ बैठक करेंगे, जिससे ये देखा जा सके कि संकट के समय सरकार उनकी क्या मदद कर सकती है. चंद्रशेखर ने कहा कि SVB का बंद होना दुनियाभर के स्टार्टअप्स के लिए बड़ी मुश्किल का सबब बनकर आ सकता है.

स्टार्टअप सेक्टर का संकट गहराया
स्टार्टअप सेक्टर पहले ही काफी मुश्किलों में फंसा हुआ है. 2022 में भारत समेत दुनियाभर के स्टार्टअप में छंटनी का तेज सिलसिला देखा गया. यही नहीं इनको मिलने वाली फंडिंग में भी काफी कमी दर्ज की गई है. ऐसे में ये नया संकट भारत में तेजी से उभरते इस सेक्टर के सामने एक और नई चुनौती की वजह बन सकता है.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...