10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedकंगाल हुए मनोज बाजपेयी की 'जोरम' के डायरेक्टर, किराया देने के नहीं...

कंगाल हुए मनोज बाजपेयी की ‘जोरम’ के डायरेक्टर, किराया देने के नहीं पैसे, बोले- बर्बाद हो गया

Published on

फिल्ममेकर देवाशीष मखीजा ने अपना दर्द बयां किया है. मूवी अज्जी, भोंसले और जोरम जैसी उम्दा मूवीज को डायरेक्ट कर चुके देवाशीष ने बताया उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखना कितना मुश्किल रहा है. उनकी पहली फीचर फिल्म को रिलीज होने में 14 साल लग गए थे. वो पिछले 2 दशक से मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन अभी तक खुद को फाइनेंशियली सिक्योर नहीं कर पाए हैं.

डायरेक्टर का छलका दर्द
Long Live Cinema को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा- आज भी जब मैं किसी एक्टर को कॉल करता हूं या मिलने बुलाता हूं. वो कहते हैं- तुम्हारा ऑफिस कहां है? मैं बोलता हूं- मेरे पास ऑफिस नहीं है. आप बताओ मुझे कहां आना है. या हम कॉफी शॉप में मिले. मैं आपको बताऊंगा कौन से कॉफी शॉप क्योंकि वर्सोवा के सारे कॉफी शॉप को मैं अफोर्ड नहीं कर सकता. अभी भी मैं जिंदगी के ऐसे फेज पर खड़ा हूं.

मुझे स्टूडियो में मिलने के लिए बुलाते हैं. एग्जीक्यूटिव पूछते हैं मुझे गाड़ी कहां पार्क करनी है? मैं कहता हूं- मेरे पास गाड़ी नहीं है, स्कूटर तक नहीं है. इसलिए वो मुझसे पूछते हैं मैं कैसे आऊंगा. मैं उन्हें कहता हूं पास की लोकेशन होगी तो ऑटो से आऊंगा, दूर होगा तो बस पकड़ूंगा. 20 साल और चार फीचर फिल्में करने के बाद भी मेरे लिए ये चीजें नहीं बदली हैं.

सालों से झेल रहे आर्थिक तंगी
डायरेक्टर ने बताया उनकी लेटेस्ट रिलीज जोरम की वजह से वो फाइनेंशियली बर्बाद हुए हैं. उनके पास किराया देने को पैसे नहीं हैं. इस इनसिक्योरिटी के साथ वो जी रहे हैं. वो कहते हैं- मैंने ये सोचकर शांति पा ली है कि ये जिंदगी भर के लिए नहीं बदलने वाला है तो मैं क्यों बदलूं. मुझे नहीं पता मैं अगले महीने अपने कुक को फीस दे पाऊंगा या नहीं. ये सभी बातें मेरे दिमाग में घूम रही हैं. मेरी असुरक्षाएं वास्तविक हैं और वे इस हद तक बढ़ गई हैं कि इसके नतीजे कल ही महसूस किए जाएंगे, दो साल बाद नहीं. इसलिए मुझे काम करते रहना है. क्योंकि नहीं पता अलगी बार चेक कहां से मिलेगा.

देवाशीष को नहीं पता उनकी अगली फिल्म क्या होगी. वो कहते हैं- मैं एक साथ 8 कहानियों पर काम कर रहा हू. क्योंकि मुझे नहीं पता कौन सी कहानी को हरी झंडी मिलेगी. डायरेक्टर की मूवी ‘जोरम’ बुरी तरह पिटी थी

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...