21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedरणवीर पर निर्देशक का तंज? बोले- ‘डिजास्टर के बावजूद अवॉर्ड माफिया...’

रणवीर पर निर्देशक का तंज? बोले- ‘डिजास्टर के बावजूद अवॉर्ड माफिया…’

Published on

बॉलीवुड में दिए जाने वाले अवॉर्ड को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर गोविंदा सहित अन्य कई एक्टर्स ने यह सार्वजनिक रूप से बताया है कि किस तरह पैसों के बदले अवॉर्ड दिए जाते हैं और सब कुछ पहले से तय होता है। अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अवॉर्ड देने वालों को माफिया कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि एक कलरफुल स्टार 10 से ज्यादा अवॉर्ड मैनेज कर चुका है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन यूजर्स उनके ट्वीट को पढ़कर रणवीर सिंह के नाम पर कयास लगा रहे हैं।

अवॉर्ड माफिया को लिया आड़े हाथो
विवेक लिखते हैं कि उस स्टार ने इस साल दो फिल्में दीं और दोनों डिजास्टर साबित हुईं। इसके बावजूद उसे अवॉर्ड मिल रहे हैं और बॉलीवुड इस पर चुप है। विवेक ने ट्वीट किया, ’मैं यह जानकर हैरान हूं कि कैसे बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया काम करता है। जैसे उदाहरण के तौर पर, इस साल एक कलरफुल स्टार ने सभी 10 से ज्यादा अवॉर्ड्स मैनेज किए जबकि उसकी दोनों फिल्में डिजास्टर साबित हुईं और दर्शकों ने खारजि कर दिया। यह दिखाता है कि अवॉर्ड माफिया कितने भ्रष्ट और बिके हुए हैं। लेकिन बॉलीवुड खामोश है।’

क्या रणवीर की ओर इशारा
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की इस साल दो फिल्में ’83’ और ’जयेशभाई जोरदार’ रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी हैं। इसके बावजूद रणवीर को कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। बीते दिनों ही रणवीर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें उन्हें एक्टर ऑफ द डेकेड और ’8 ’3 के लिए बेस्ट एक्टर का लायन्स गोल्ड अवॉर्ड्स दिया गया। रणवीर ने हाथ में दो अवॉर्ड पकड़े हुए तस्वीर शेयर की।

यूजर्स के कमेंट्स
विवेक अग्निहोत्री ने जो ट्वीट किया उस पर एक यूजर ने लिखा, ’83 फिल्म में केवल एक खास बात थी रणवीर, कपिल देव जैसे लगे थे। लेकिन वह बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड डिजर्व नहीं करते।’ एक यूजर कहते हैं, ’कलरफुल स्टार रणवीर सिंह है।’ एक ने कहा, ’विवेक सर, एकदम सही बोला आपने, जयेशभाई जोरदार और 83 दोनों ने मिलकर 400 करोड़ का नुकसान किया, तो 10 अवॉर्ड्स कैसे मिल गए।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...