25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedआपके पास भी है 2000 का नोट? तो बचे हैं बस 9...

आपके पास भी है 2000 का नोट? तो बचे हैं बस 9 दिन… अब तो कंपनियां भी लेने से कर रहीं इनकार

Published on

नई दिल्ली,

सितंबर का महीना बीतने में महज 9 दिन का समय बचा हुआ है और इस अवधि में आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं. इनमें से एक है सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये (Rs 2000 Note) के गुलाबी नोटों की वापसी. अगर आपके पास भी ये बड़े नोट हैं, तो फिर 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंक में जमा करा दें, क्योंकि RBI की डेडलाइन खत्म होने के बाद ये किसी काम के नहीं रहेंगे यानी रद्दी के समान हो जाएंगे. अब तो दिग्गज कंपनियों ने भी इन नोटों को लेने से इनकार कर दिया है.

30 सितंबर है इस काम के लिए डेडलाइन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया था और बाजार में मौजूद इन नोटों को बैंकों के जरिए वापस लौटाने के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की थी, जो बेहद नजदीक है. हालांकि, मार्केट में मौजूद कुल नोटों में से 93 फीसदी नोट 31 अगस्त 2023 तक आरबीआई के पास वापस आ चुके थे, लेकिन अभी भी 7 फीसदी नोटों को लोग बैंक की लाइन में लगने के बजाय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन चुनकर या अन्य दुकानों पर चलाने की आस में दबाए बैठे हैं.

Amazon ने ये नोट लेने से किया इनकार
अगर आप भी इसी आस में ये नोट अपने पास रखे हुए हैं, तो बता दें कि कई कंपनियां जो अब तक कैश ऑन डिलीवरी सर्विस के दौरान इन 2,000 रुपये के नोट को स्वीकार कर रही थीं, डेडलाइन करीब आते ही उन्होंने भी इन्हें लेने से इनकार कर दिया है. इनमें दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon भी शामिल है. अमेजन ने बीते मंगलवार को कहा है कि अब 2000 रुपये के नोट कैश ऑन डिलीवरी सर्विस पर नहीं लिए जाएंगे. हालांकि, अगर कोई ऑर्डर थर्ड पार्टी के कूरियर पार्टनर के जरिए भेजा गया है, तो इन नोटों को स्वीकार किया जा सकता है.

2000 रुपये के 93% नोट आए वापस
जब केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये के नोटों को बंद करके इनकी वापसी की सुविधा का ऐलान किया था, तो शुरुआती दौर में महज 20 दिनों के भीतर ही बाजार में मौजूद 50 फीसदी बड़े नोट वापस आ गए थे. वहीं सितंबर महीने की शुरुआत में RBI ने वापस आए नोटों का जो डाटा जारी किया था, उसके मुताबिक 31 अगस्त 2023 तक 93 फीसदी नोट बदले जा चुके थे या बैंकों में जमा करा दिए गए थे. इनकी कुल वैल्यू 3.32 लाख करोड़ रुपये होती है. हालांकि, बाकी बचे 24,000 करोड़ रुपये के वैल्यू के 2,000 रुपये के उस समय तक सर्कुलेशन में थे.

Bank Holiday भी बढ़ाएंगे मुश्किल
2,000 रुपये के नोटों की वापसी के लिए बचे 9 दिन के दौरान एक और परेशानी ये है कि इनमें कई दिन बैंकों में छुट्टियां (Bank Holiday) पड़ रही हैं. इन छुट्टियों में अन्य बैंकिंग कार्यों के साथ ही नोटों की अदला-बदली भी बाधित रहेगी. 22 से 30 सितंबर तक 7 बैंक हॉलिडे निर्धारित है, हालांकि ये विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकता है. RBI Bank Holiday List पर नजर डालें, तो 22 सितंबर को नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे, वहीं अगले दिन 23-24 सितंबर को चौथे शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा.

अन्य बैंक हॉलिडे में 25 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के अवसर पर गुवाहाटी में बैंक क्लोज रहेंगे. 27 सितंबर को मिलाद-ए-शरीफ पर जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में क्लोजिंग रहेगी. 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के चलते अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची में बैंकों की छुट्टी घोषित हैं, तो 29 सितंबर को इस पर्व के मौके पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में काम-काज नहीं होगा. हालांकि, इन बैंक छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने काम निपटा सकेंगे.

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...